LIVE परफॉर्मेंस दे रहे रॉक बैंड को बहा ले गई सुनामी, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुंडा खाड़ी में शनिवार रात ज्वालामुखी फटने के बाद अचानक आई सुनामी ने तटवर्ती इलाकों में भयंकर तबाही मचाई है। सुनामी के दौरान उठी से अब तक 222 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार का कहना है कि 800 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और 30 लोग लापाता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनामी की लहरी 16 फीट उंची तक बताई जा रही है। इस सुनामी का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जोकि एक लाइव कॉन्सर्ट का है। सुनामी में इस कॉन्सर्ट में शामिल बैंड के कई सदस्य लापता बताए जा रहे हैं।

Shocking footage shows the moment when Indonesias tsunami hit a rock concert

सुनामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेवंटीन बैंड तांजुंग लेसुंग के बीच रेजॉर्ट में 'सैटरडे नाइट' पर अपना परफॉर्मेंस दे रहा था। बीच पर एक टेंट के नीचे स्टेज सेट किया गया था। स्टेज पर गाना-बजाना चल ही रहा था कि अचानक पीछे से आई विशाल लहर ने स्टेज को ध्वस्त कर दिया। वीडियो में लोगों को चीखते और मंच पर प्रस्तुति दे रहे बैंड सदस्यों को बहते देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया के इस पॉप बैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसके बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो गई है। इसके अलावा बैंड के चार सदस्य लापता हैं। इनमें एक बैंड सिंगर रिफियन की पत्नी भी शामिल हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडिया भी शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सुनामी स्थानीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे आया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सुनामी में दर्जनों इमारतें बह गईं, जबकि समुद्र में मौजूद कई नावें भी लापता हैं।

सुनामी से प्रभावित इलाकों में पैंनदेंगलैंग, सेरांग और दक्षिण लाम्पुंग के इलाके शामिल हैं। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि अनाक क्राकाटाओ ज्‍वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन सुनामी का कारण हो सकता है। उन्होंने लहरों के उफान का कारण पूर्णिमा के चंद्रमा को भी बताया।

देखे विनाशकारी सुनामी का लाइव वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+