पाकिस्तान में शिव मंदिर पर हमला, पकड़ा गया हमलावर

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई। ये शिव मंदिर हैदराबाद सिंध के लुत्फ अल्लाह लशारी नामक इलाके में है। पाकिस्तान हिन्दू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट ने वन इंडिया को जानकारी दी कि हमलावरों ने मंदिर को भारी नुकसान पहुंचाया।

पकड़ा एक हमलावर

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी करमचंद और दूसरे लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। उसके पास कई तरह के हथियार थे। पर इससे पहले वह भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों को क्षति पहुंचा चुका था।

बार-बार हमले

पुलिस ने हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पर, जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान में मंदिरों पर ये कोई पहला या अंतिम हमला नहीं है। वहां पर इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी है। इसी के चलते अब पाकिस्तान के हिन्दू वहां से बोरिया-बिस्तरा लेकर भारत का रुख करने लगे है।

भारत सरकार बात करे

इस बीच, राजधानी में संघ के नेता प्रदीप गुप्ता ने पाकिस्तान के शिव मंदिर को क्षति पहुंचाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार को इस मसले को पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+