शिंजो आबे का फिर से जापान का प्रधानमंत्री चुना जाना, पीएम मोदी के लिए क्यों शुभ है?

टोक्यो। शिंजो आबे एक बार फिर जापान की बागडोर संभालने जा रहे हैं। जापान में समय से पहले हुए आम चुनाव में शिंजो आबे की पार्टी ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है। आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और कोमिइटो पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिला है। शिंजो आबे की जीत के तुरंत बाद पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। शिंजो आबे का एक बार फिर सत्ता में आना भारत-जापान रिश्तों को नई ऊंचाई और दिशा मिलेगी। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला मुल्क, जापान ना सिर्फ भारत का एक मित्र देश है बल्कि कूटनीति और व्यापारिक साझेदारी के हिसाब से भी अहम है। आबे के जीत भारत के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

अहम है भारत के लिए जापान

अहम है भारत के लिए जापान

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने सितंबर में भारत की यात्रा की थी। बतौर पीएम तीन बार भारत आ चुके शिंजो आबे ने हाल ही में अपने दौरे पर भारत को मित्र देश और अहम साझेदार बताते हुए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। आने वाले वक्त में जापान ना सिर्फ भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ाने में मदद करेगा, बल्कि आतंकवाद से लड़ने, न्यूक्लियर डील, साउथ चाइना सी और चीन की बढ़ती ताकत को भी नियंत्रित करने में अहम योगदान देगा।

बुलेट ट्रेन:

बुलेट ट्रेन:

जापान के पीएम ने सितंबर में भारत की यात्रा की थी, जहां उन्होंने नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन को साकार करने के लिए शिलान्यास किया था। शिंजो आबे की जीत से 1.20 लाख करोड़ के इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए जापान ने भारत को करीब 88 हजार करोड़ रुपये कर्ज दे रहा है

चीन:

चीन:

दक्षिण एशिया में अपनी ताकत का प्रदर्शन के लिए भारत और चीन ने दांव ठोक रखा है। भारत दौरे पर शिंजो आबे ने अपने संबोधन के माध्यम से अपने व भारत के चीर प्रतिद्वंद्वी चीन को एक तरह से संदेश देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उसकी विस्तारवादी एवं वर्चस्ववादी नीतियों पर निशाना साधा था।

आतंकवाद:

आतंकवाद:

एशिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक मुल्क जापान-भारत ने आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट होने की बात कह चुके हैं। शिंजो आबे ने भारत दौरे पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला था। अलकायदा, आईएसआईएस, जैश ए मोहम्मद और लश्कर तैयबा के खिलाफ साझा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए आबे की यह जीत भारत के लिए बहुत अहम है।

मोदी के खास है आबे

मोदी के खास है आबे

मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले तीन वर्षों में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है। गुजरात में हाल ही में आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में आबे ने मोदी के साथ भाग लिया था। रविवार को शिंजो आबे की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ' मेरे प्रिय मित्र एआबेशिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+