‘पाकिस्तान से चाहिए आजादी', पीओके में शियाओं का विशाल प्रदर्शन, भारत आने की जिद में धरने पर बैठे

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बल्तिस्तान प्रांत में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। लंबे वक्त से विरोध प्रदर्शन के नाम पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। सुन्नी समुदाय और पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ शियाओं ने विद्रोह कर दिया है। पहली बार इस इलाके की फिजा में चलो, चलो कारगिल चलो के नारे बुलंद हैं।

दरअसल गिलगित के लोग शिया मौलवी आगा बाकिर अल-हुसैनी की गिरफ्तारी से बेहद नाराज हैं। शीर्ष शिया धर्मगुरु आगा बाकिर अल-हुसैनी पर कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए हाल ही में ईशनिंदा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Communal tension in Gilgit-Baltistan

स्कर्दू निवासियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। भारत से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्कर्दू, पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में है और यह पर्यटन के लिए मशहूर है। यहां पर शिया समुदाय के लोग भारत की ओर जाने वाले करगिल हाइवे को खोलने की मांग पर अड़ गए हैं।

उनका कहना है कि "अगर चिलास की सड़क स्कर्दू के लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है, तो कारगिल रोड को हमारे लिए खोल दिया जाना चाहिए।" इतना ही नहीं कुछ शियाओं ने तो खुलकर भारत में विलय की मांग करनी शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान की आबादी लगभग बीस लाख है। इसमें से लगभग आठ लाख आबादी शियाओं की है। शिया समुदाय के बगावती तेवरों को देखते हुए पाकिस्तानी फौज के 20 हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

पाकिस्तान की फौज के खिलाफ शियाओं मे नारा लगाया- ये जो दहशतगर्दी हैं, उसके पीछे 'वर्दी' है। गिलगित-बाल्टिस्तान में शियाओं का आरोप है कि पाक सेना यहां सुन्नी आबादी को बसाकर शियाओं को कमजोर कर रही है। यही वजह है कि कभी शिया बहुल रहे क्षेत्र में अब शिया अल्पसंख्यक हो गए हैं।

हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सेना भी यहां शिया बहुल क्षेत्रों में जाने से कतरा रही है। धारा 144 लगाने के बावजूद स्कर्दू, हुंजा, दियामीर और चिलास में शिया संगठनों का प्रदर्शन जारी है। मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बल्तिस्तान की यात्रा से बचने के लिए चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही अमेरिका ने भी अपने नागरिकों से पाकिस्तान में उत्तरी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान 'अत्यधिक सावधानी' बरतने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+