दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को महंगा पड़ा तलाक, पूर्व पत्नी को देने होंगे 5500 करोड़ रुपए
लंदन, दिसंबर 21। दुबई के मौजूदा शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का उनकी पूर्व पत्नी हया बिंत अल हुसैन के साथ तलाक का सेटलमेंट हो गया है। हालांकि इस सेटलमेंट के लिए शेख मोहम्मद बिन राशिद को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।

तलाक के लिए 5500 करोड़ रुपए की देनी होगी राशि
दरअसल, मंगलवार को लंदन की एक अदालत ने राशिद अल मकतूम और उनकी पूर्व पत्नी हया बिंत अल हुसैन के तलाक के मुकदमे पर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने राशिद अल मकतूम को बच्चों की कस्टडी के लिए हया बिंत को करीब 5500 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले को हया बिंत की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

फैसला सुनाते हुए जज ने क्या कहा?
आपको बता दें कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम इस यूएई के प्रधानमंत्री और शासक भी हैं। उनके तलाक के केस पर फैसला सुनाते हुए लंदन हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने कहा कि हया और उनके दोनों बच्चों की जिंदगी पर गंभीर खतरे को देखते हुए शेख राशिद को ये कीमत चुकाने का आदेश दिया गया है। जज ने कहा कि ये राशि को हया अपने लिए नहीं मांग रही है, बल्कि वो इस पैसे से अपने बच्चों की परवरिश करेगी। साथ ही इस राशि से शादी के टूटने के कारण उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करना चाहेगी। आपको बता दें कि हया बिंते रिश्ते में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की बहन लगती हैं।

3 महीने के अंदर देनी है 251 मिलियन पाउंड की राशि
कोर्ट ने मोहम्मद को 3 महीने के अंदर इस राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 251 मिलियन पाउंड की राशि तीन महीने के भीतर हया को दी जाए जिससे वो अपने ब्रिटिश बंगले की देखभाल कर सकें। शेख से यह भी कहा गया कि दोनों बच्चों जलीला (14) और जायद (9) की पढ़ाई के लिए 9.6 मिलियन पाउंड का भुगतान किश्तों में किया जा सकता है। इसके अलावा कोर्ट ने शेख मोहम्मद को बच्चों की देखभाल के लिए 11.2 मिलियन पाउंड की राशि हर साल देने को कहा है। शेख मोहम्मद ये राशि तब देंगे, जब तक बच्चे बालिग नहीं हो जाते। इन भुगतानों की गारंटी HSBC बैंक के पास 290 मिलियन पाउंड की सुरक्षा के माध्यम से दी जाएगी। अंतिम राशि लंदन के कुछ वकीलों द्वारा जारी कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications