Bangladesh: शेख हसीना आज 5वीं बार लेंगी PM पद की शपथ, बड़े-बड़े नामों को कर दिया बाहर, अब कौन बनेंगे मंत्री?

बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की शानदार जीत के बाद शेख हसीना आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले बुधवार को अवामी लीग सरकार ने अपनी 37 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का ऐलान किया। ये प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में आज शपथ लेंगे।

हैरानी की बात ये है कि शेख हसीना ने अपनी नई मंत्रिपरिषद बनाने के लिए अपने 30 पुराने सहयोगियों को हटा दिया है, जिनमें कुछ दिग्गज भी शामिल हैं। 37 सदस्यों वाली आगामी मंत्रिपरिषद में 15 नए मंत्री होंगे। जिन 30 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें 15 मंत्री, 13 राज्य मंत्री और 2 उप मंत्री शामिल हैं।

sheikh-hasina-will-take-oath-as-pm

यदि इस मंत्रिपरिषद में यदि कोई अन्य सदस्य शामिल नहीं किया गया तो यह हाल के दशकों में सबसे छोटा होगा। पिछले मंत्रीपरिषद में 44 सदस्य थे। हसीना आज लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगी, जिससे वह बांग्लादेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बन जाएंगी।

बांग्लादेश के कैबिनेट सचिव महबूब हुसैन ने मीडिया को बताया कि नई कैबिनेट गुरुवार को शपथ लेगी, जिसमें 37 सदस्य होंगे। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा 25 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्री शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में इस बार दो टेक्नोक्रेट मंत्री होंगे। इन सभी को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन शाम 7:00 बजे बंगभवन में शपथ दिलाएंगे।

मंत्रिपरिषद की नई सूची में 14 नये चेहरों को कैबिनेट मंत्री और 7 को राज्य मंत्री के रूप में नामित किया गया है। बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री ताज़ुद्दीन अहमद की बेटी सिमिन हुसैन रिमी राज्य मंत्रियों की लिस्ट में शामिल नए चेहरों में शामिल हैं।

कैबिनेट में शामिल मंत्री

एकेएम मोजम्मेल हक, ओबैदुल कादर, नुरुल माजिद महमूद हुमायूं, असदुज्जमान खान, डॉ. दीपू मोनी, मोहम्मद ताजुल इस्लाम, मोहम्मद फारूक खान, अबुल हसन महमूद अली, अनिसुल हक, हसन महमूद, मोहम्मद अब्दुस शाहिद, साधन चंद्र मजूमदार, उबैदुल मुक्तादिर चौधरी, मोहम्मद अब्दुर रहमान, नारायण चंद्र, अब्दुस सलाम, मोहिबुल हसन चौधरी, फोरहाद हुसैन, फरीदुल हक खान, मोहम्मद जिलुल हकीम, सबर हुसैन चौधरी, जहांगीर कबीर नानक, नजमुल हसन पापोन, वास्तुकार येफेश उस्मान और डॉ सामंत लाल सेन।

11 राज्य मंत्रियों में ये हैं शामिल

सिमीन हुसैन रिमी, नसरुल हामिद, जुनैद अहमद पलक, मोहम्मद ए अराफात, मोहम्मद मोहिबुर रहमान, खालिद महमूद चौधरी, जाहिद फारूक, कुजेंद्र लाल त्रिपुरा, रुमाना अली, शफीकुर रहमान चौधरी और अहसानुल इस्लाम टीटू।

15 मंत्रियों की छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 मौजूदा मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इनमें कृषि मंत्री अब्दुर रज्जाक, वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल, विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन, योजना मंत्री एमए मन्नान, कपड़ा और जूट मंत्री गोलम दस्तगीर गाजी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जाहिद मलिक, वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी और रेल मंत्री नुरुल इस्लाम सुजान जैसे दिग्गज शामिल हैं।

जिन अन्य मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें समाज कल्याण मंत्री नुरुज्जमां अहमद, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्री एसएम रेजाउल करीम, पर्यावरण मंत्री मोहम्मद शहाब उद्दीन, चट्टोग्राम हिल ट्रैक्स मंत्री बीर बहादुर उशवे सिंग, भूमि मंत्री सैफुज्जमां चौधरी और प्रवासी कल्याण मंत्री इमरान अहमद शामिल हैं।

सहयोगी पार्टी के कोई नेता शामिल नहीं

हसीना ने अपनी पार्टी के चुनावी सहयोगियों में से किसी को भी नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया। इससे पहले 2018 के चुनाव के बाद गठित कैबिनेट में, हसीना ने 47 में से 34 मंत्रियों को हटा दिया था, जिनमें एएल के बड़े नेता अमीर हुसैन अमू, तोफैल अहमद और मतिया चौधरी शामिल थे।

बांग्लादेश में 7 जनवरी को हुए आम चुनाव में हसीना की पार्टी अवामी लीग ने संसद की 300 में से 204 सीटें जीती थी। इस बार 299 सीटों पर वोटिंग हुई थी। बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार चुनाव में 40% वोट पड़े। यह आंकड़ा बदल सकता है। 2018 के चुनाव में 80% मतदान हुआ था। देश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) समेत विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

https://hindi.oneindia.com/news/international/mark-zuckerberg-is-rearing-cows-with-beer-and-nuts-wants-to-create-highest-quality-beef-870529.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+