Sheikh Hasina Net Worth: कितनी अमीर हैं शेख हसीना? फांसी की सजा के साथ प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश
Sheikh Hasina Net Worth: बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को ढाका स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। ये फैसले पिछले साल देश में छात्र-नेतृत्व वाले प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल से जुड़ी घटनाओं के बाद आए हैं। जिनके कारण उनकी पार्टी, अवामी लीग की सरकार पतन की कगार पर आ गई थी।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल की सबसे प्रभावशाली नेता रहीं शेख हसीना की संपत्ति को लेकर 2025 में फिर से नई चर्चा छिड़ गई है। चुनावी हलफनामों में दर्ज आधिकारिक आंकड़ों और मीडिया रिपोर्टों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है। एक ओर रिकॉर्ड बताते हैं कि शेख हसीना की संपत्ति कुछ करोड़ टका तक सीमित है, वहीं दूसरी ओर कुछ रिपोर्टें दावा करती हैं कि उनकी कुल संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

सवाल यह है कि असल सच क्या है? क्या यह केवल राजनीतिक बहस है या इसके पीछे कोई ठोस वित्तीय आधार भी मौजूद है? नए साल में उनके वित्तीय आंकड़ों को लेकर जनता और विरोधी दोनों की नजरें फिर से टिकी हैं। हालांकि अभी तक उनके नए आधिकारिक संपत्ति विवरण सार्वजनिक नहीं हुए हैं, लेकिन पुराने हलफनामों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर अनुमान जरूर लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Sheikh Hasina Sentenced To Death: शेख हसीना समेत 3 को फांसी की सजा, जानें किन आरोपों में ICT ने दोषी माना
शेख हसीना की नेटवर्थ (Sheikh Haseena Net Worth)
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संपत्ति को लेकर 2025 में फिर से बहस शुरू हो गई है। उनके पिछले चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 4.36 करोड़ बांग्लादेशी टका थी। यह आंकड़ा उन्होंने 2022 की आय के आधार पर दिया था। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खेती, कृषि और मछली पालन से आता है। इसके साथ ही उनके पास फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग बॉन्ड जैसे निवेश भी थे, जो उनकी कुल आमदनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हालांकि मीडिया रिपोर्टों और विश्लेषकों का मानना है कि शेख हसीना की वास्तविक संपत्ति इससे कहीं अधिक हो सकती है। कुछ रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा में) के करीब हो सकती है। इस अनुमान में उनके निजी निवेश, परिवार से जुड़े कारोबार, कपड़ा उद्योग, बैंकिंग और दूरसंचार क्षेत्रों से जुड़ी कमाई को शामिल किया गया है।
2025 के लिए अभी तक कोई नया आधिकारिक हलफनामा या संपत्ति विवरण सामने नहीं आया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी संपत्ति में पहले की तुलना में कुछ बढ़ोतरी हुई होगी, क्योंकि निवेश और आय लगातार बढ़ती रहती है।
ये भी पढ़ें: 'जिंदा हूं, जिंदा रहूंगी', फैसले से ठीक पहले हसीना का सनसनीखेज ऑडियो वायरल, बांग्लादेश में भूचाल!












Click it and Unblock the Notifications