शेख हसीना के वफादार SC के चीफ जस्टिस ओबैदुल ने दिया इस्तीफा, जानें कैसे लिखी गई पूरी पटकथा?

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश के आवासों पर धावा बोल देंगे। मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया को बताया कि उन्होंने देश भर में शीर्ष अदालत और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि वह शनिवार शाम तक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा भेज देंगे। उन्हें पिछले साल सुप्रीम कोर्ट का प्रमुख नियुक्त किया गया था और उन्हें अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के वफादार के रूप में देखा जाता है।
कैसे लिखी गई हसन के इस्तीफे की पटकथा?
ताजा विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब खबर आई कि मुख्य न्यायाधीश ने पूर्ण न्यायालय की बैठक बुलाई है। छात्रों और वकीलों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च किया और उसके परिसर पर कब्जा कर लिया। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा के लिए सेना के जवानों को भी तैनात किया गया था। एक प्रदर्शनकारी अब्दुल मुकद्दिम ने दावा किया कि मुख्य न्यायाधीश द्वारा अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने की साजिश रची जा रही है।
मुकद्दिम ने डेली स्टार से कहा कि फासीवादी अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए हम मुख्य न्यायाधीश को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट परिसर में आए हैं। अंतरिम सरकार के विधि सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि ओबैदुल हसन को लेकर कई विवाद हैं और जब वह विदेश गए तो, कथित तौर पर विभिन्न अवामी लीग नेताओं के आवासों पर रुके। अंतरिम सरकार के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने भी "मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन के बिना शर्त इस्तीफे" और पूर्ण न्यायालय की बैठक रद्द करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications