पॉप सिंगर शकीरा ने फुटबॉलर बॉयफ्रेंड को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, जल्द टूट सकता है उनका रिश्ता

नई दिल्ली: पॉप सिंगर शकीरा की जिंदगी में बड़ा उथल-पुथल हुआ है, जिस वजह से वो अपने बॉयफ्रेंड जेरार्ड पीके से अलग होने वाली हैं। हालांकि सिंगर और उनके बॉयफ्रेंड की टीम ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन ये पुष्टि हो चुकी है कि दोनों अलग-अलग रह रहे और इसके पीछे की वजह भी काफी चौंकाने वाली है।

रंगेहाथ बॉयफ्रेंड को पकड़ा

रंगेहाथ बॉयफ्रेंड को पकड़ा

स्पेनिस न्यूज पेपर एल पीरियोडिको (El Periodico) की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले शकीरा ने अपने बॉयफ्रेंड को किसी दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, फिर दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। जेरार्ड बार्सिलोना के कैल मुंटानेर में अकेले रह रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोसियों ने एक महिला को जेरार्ड के घर कई बार आते-जाते देखा है।

2010 में शुरू हुआ रिश्ता

2010 में शुरू हुआ रिश्ता

वहीं 2010 में फीफा वर्ल्ड कप हो रहा था, जिसके लिए शकीरा ने Waka Waka: This Time for Africa गाना गाया। उसी दौरान उनकी मुलाकात जेरार्ड से हुई और वो दोनों डेट करने लगे। एक इंटरव्यू में जेरार्ड ने बताया था कि उन्होंने शकीरा को पहले मैसेज किया था, जिसके बाद उनका रिश्ता शुरू हुआ। उस दौरान दोनों की डेटिंग की चर्चा दुनियाभर में हुई, क्योंकि जेरार्ड सिंगर से 10 साल छोटे थे।

दो बेटे हैं

दो बेटे हैं

इसके बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आईं, लेकिन कई प्रोग्राम में वो साथ देखे गए। 2012 में उनकी जिंदगी में बड़ी खुशी आई, जहां जनवरी 2013 में शकीरा ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम मिलन है। इसके बाद 2015 में शकीरा ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। 12 साल के इस रिश्ते में कई बार दरार की खबरें आईं, लेकिन हर बार उन्होंने विवाद सुलझा लिया। इस बार मामला ज्यादा गंभीर लग रहा, क्योंकि शकीरा ने खुद अपने पार्टनर को दूसरी महिला साथ पकड़ा है।

आखिर क्यों नहीं की शादी?

आखिर क्यों नहीं की शादी?

वहीं कई बार इंटरव्यू में शकीरा से पूछा गया कि उन्होंने आखिर जेरार्ड से शादी क्यों नहीं की? इस पर सिंगर ने जवाब दिया कि वो दोनों साथ रहते हैं। उनके दो बच्चे भी हैं जो अच्छी परवरिश में पल रहे, ऐसे में शादी करने से कुछ भी नहीं बदलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+