नीदरलैंड्स-यूट्रेच में फायरिंग, एक की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर

उट्रेच। डच देश नीदरलैंड्स की सेंट्रल सिटी उट्रेच में फायरिंग की खबरें हैं। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक शख्स की मौत हुई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की आशंका है। नीदरलैंड्स पुलिस की ओर से घटना की पुष्टि की गई है। उट्रेच पुलिस का कहना है कि एक ट्राम स्‍टेशन के बाहर चौराहे पर यह घटना हुई है और इमरजेंसी सर्विसेज घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है।

netherlands.jpg

घटना एक ट्राम में हुई है और डच मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक काउंटर-टेररिज्‍म ऑफिसर्स इसकी जांच कर रहे हैं। घटना स्‍थल पर एक एयर एंबुलेंस को भी रवाना कर दिया गया है। हमलावर फिलहाल फरार है और एक से ज्‍यादा संदिग्‍ध की तलाश कर जारी है। डच अखबार एडी के रिपोर्टर येले तियालमैन की ओर से बताया गया है कि ट्राम के करीब मौजूद पीड़‍ितों को निकालने का काम जारी है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोग घटना से प्रभावित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+