पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा, 16 लोगों की मौत , 80 से अधिक घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में भीषण रेल हादसा हुआ है। गुरुवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। क्वेटा जाने वाली अकबर एक्सप्रेस ने पंजाब प्रांत के सादिकाबाद तहसील में वल्हर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि, पटरी के गलत ट्रैक पर जाने से यह हादसा हुआ है। इमरान सरकार ने हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। रेलवे मंत्रालय ने मुआवजे के तौर पर मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

रहीम यार खान शहर के उपायुक्त जमील अहमद जमील ने बताया कि क्वेटा जा रही ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है और पटरी से अवरोध हटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाक रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने इस रेल दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। साथ ही हादसे के जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालना है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि, यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान सेना भी बचाव अभियान में भाग ले रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में अकबर एक्सप्रेस का इंजन पूरी तरह नष्ट हो गया और तीन बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रधानमंत्री खान ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने रेलमंत्री को दशकों से उपेक्षित रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications