Afghanistan: अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भूस्खलन, 25 की मौत, कई लापता
अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के नूरग्राम जिले में हुए भूस्खलन में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी ढेरों लोग मलबे में दबे हुए हैं।
खामा प्रेस ने तालिबान के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार को अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद कम से कम 25 लोगों की जान चली गई।

मंत्रालय के सूचना और संचार प्रमुख मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने हाल ही में एक बयान में घोषणा की कि नूरग्राम जिले के "नकराह" गांव में हाल की बारिश के कारण पहाड़ के खिसकने लगे। इसमें कई लोग मारे गए और 15 से 20 मकान नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि हाल की बारिश के कारण नूरिस्तान, कुनार और पंजशीर प्रांतों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
आपदा प्रबंधन मंत्रालय में सूचना और संचार प्रमुख के हवाले से खामा प्रेस ने बताया कि पंजशीर प्रांत में हिमस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पांच लोग लापता हो गए। हालाँकि, पंजशीर के स्थानीय अधिकारियों ने दावा किया है कि इनमें से दो खनिकों की पहले ही मौत हो चुकी है।
अफगानिस्तान में हाल ही में भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण जान-माल की काफी क्षति हुई है। इसके अलावा, अफगानिस्तान में लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था और अत्यधिक मानवीय संकट के कारण, देश के नागरिक गुजारा करने में असमर्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications