Turkey: सिर पर मंडरा रही थी मौत! भाई के लिए ढाल बनी 7 साल की बच्ची, हिला देगी ये तस्वीर
तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद की तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं। एक सात साल की बच्ची अपने भाई को बचाने के लिए 17 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही।

तुर्की और सीरिया में भूकंप (Earthquake in Turkey and Syria ) से तबाही (Disaster) के मंजर के बीच चारों ओर चीख पुकार सुनाई दी। भारी तबाही के बीच जो तस्वीरें सामने आईं उसे पूरा वैश्विक समाज दुखी है। भूकंप प्रभावित देशों में मौत का आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि मोहम्मद सफा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सात साल की एक बच्ची अपने भाई को बचाने के प्रयास में मलबे को बोध अपने ऊपर लिए हुए है। करीब 17 घंटे से वो अपने भाई को बचाने के लिए जिंदगी और मौत से जूझती रही।
यूएन के प्रतिनिधि मोहम्मद सफा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के साथ लिखा, "7 साल की बच्ची जिसने 17 घंटे तक मलबे के नीचे दबे रहे। इस दौरान बच्ची अपने छोटे भाई को की सुरक्षा के लिए उसके ऊपर हाथ रखे रही। बाद में दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। मैं किसी को ये सकारात्मक तस्वीर साझा करते हुए नहीं देख रहा। अगर बच्ची मर जाती, तो हर कोई साझा करता! सकारात्मकता दिखाएं।"
Recommended Video

इस तस्वीर ने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया। लोगों ने संकटपूर्ण स्थिति में उसके दयालु हावभाव के लिए लड़की की प्रशंसा की। एक यूजर ने कमेंट किया, "चमत्कार होते हैं। क्या खूब बड़ी बहन है। ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों में प्यार से सुरक्षात्मक। उन सभी के लिए आशा है जो अभी भी फंसे हुए हैं। बिना थके काम कर रहे सभी बचावकर्मियों का सम्मान।"
तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने तबाही मचा दी। सोमवार को तुर्की के दक्षिणी क्षेत्रों में 7.6 और 6.0 तीव्रता के दो और भूकंप आए। जिसके बाद मंगलवार को 5.6 तीव्रता के आफ्टरशॉक्स आए। भूकंप से आई तबाही के बीच दुनिया के कई देशों से से पहुंची रेस्क्यू टीमें मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications