नेपाल: हेलिकॉप्टर क्रैश में एक नवजात समेत 7 लोगों की मौत

नुवाखोट, नेपाल। सोमवार को नेपाल के नुवाखोट जिले की पहाड़ियों में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें हेलिकॉप्टर में सवार पांच दिन के एक नवजात समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई।

helicopter crash nepal

राजधानी काठमांडू के उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित नुवाखोट जिले में फिशटेल एयर का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

बीमार महिला को लाने गया था हेलिकॉप्टर

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, हेलिकॉप्टर गोरखा जिले के से एक बीमार महिला को लेकर वापस काठमांडू लौट रहा था। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद उसकी तबियत बहुत खराब हो गई थी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

जब हेलिकॉप्टर नुवाखोट इलाके में जंगल से भरे पहाड़ों से गुजर रहा था तभी उसका संपर्क कट गया। गांव वालों ने जब जंगल से धुआं उठने की सूचना दी तब पुलिस और बचाव टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने दुर्घटनास्थल पर शवों को बिखरा हुआ पाया।

नेपाल के सिविल एविएशन ऑथोरिटी के अधिकारियों ने इस बारे में बताया है कि दुर्घटना स्थल से शवों को लाया जा रहा है। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी सात लोग नेपाली मूल के थे जिनकी दुर्घटना में मौत हो गई। पायलट के अलावा मरने वालों में सभी एक ही परिवार से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+