इंडोनेशिया विमान हादसे में बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली बात सामने

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में लॉयन एयरलाइंट विमान हादसे में नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बोइंग विमान की नोज तकरीबन 12 बार नीचे की ओर झुकी थी, जिसे पायलट ने संभालने की कोशिश की थी, लेकिन बावजूद तमाम कोशिशों के वह इस हादसे को टाल नहीं सका। जांच रिपोर्ट के अनुसार विमान के सेफ्टी सिस्टम ने कई बार विमान के नोज को नीच की ओर झुकाया था, जिसे विमान के पायलट ने संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह इसमे सफल नहीं हो सके।

flight

विमान हादसे की यह जांच इंडोनेशिया के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन ने की है, जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 13 मिनट के भीतर विमान 610, 24 बार आगे की ओर झुका था, जिसे विमान के पायलट भाव्य सुनेजा ने संभालने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमे सफल नहीं हो सके। हालांकि जांच कर्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि इस विमान हादसे से एक दिन पूर्व भी एक विमान में ठीक इसी तरह की समस्या आई थी, लेकिन इस दौरान पायलट ने जिस प्रक्रिया को अपनाया था आखिर इसी प्रक्रिया को भाव्य सुनेजा ने क्यों नहीं अपनाया था।

शुरुआती जांच रिपोर्ट में यह खुलासा भी हुआ है कि विमान के अंतिम समय में आजतक इससे पहले कोई भी विमान 24 बार नहीं झुका है। जानकारी के अनुसार गलत डेटा की वजह से विमान अधिक उंचाई पर उड़ान भर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पायलट ने उड़ान भरने के बाद इस विमान को संभालने की कई बार कोशिश की थी, लेकिन वह इसमे सफल नहीं सके और अंत में विमान जावा समुद्र में क्रैश कर गया। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+