भारतीय फैंस ने Selena Gomez से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने की डिमांड, वायरल हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन
Selena Gomez viral video: मशहूर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सेलना गोमेज एक भारतीय फैंस ने उनसे 'जय श्रीराम' बोलने के लिए कहा। फैंन की इस डिमांड पर सेलेना का रिएक्शन अब चर्चा में बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पल को कैद करने वाला वीडियो सबसे पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जो सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। पल्लव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारे एक फॉलोअर ने सेलेना गोमेज से मुलाकात की और उन्हें दिवाली के मौके पर 'जय श्रीराम' कहा।'

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें सिंगर सेलेना जय श्रीराम का नाम सुनकर कुछ हैरान दिखती है, तो युवक उन्हें समझाने की कोशिश भी करता है। वो कहता है कि 'भारत का सबसे अच्छा नारा- जय श्री राम' हालांकि, सेलेना प्यार से उन्हें मना कर देती है। इसपर जवाब में सेलेना कहती हैं- थैंक यू हनी। हालांकि, वीडियो वो एक बार जय श्रीराम बोलती है।
बता दें, इस वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग देखा और लाइक किया है। वहीं, 1777 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'वो सोच रहा है वह कूल लग रहा है।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मैं उसकी ओर से शर्मिंदा हूं।' एक और यूजर ने कमेंट किया है ' पता नहीं क्यों इंडिया की बेइज्जती करवा देते हैं यह लोग।'
वहीं, एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,'हमारे धर्म को अनावश्यक विदेशी मान्यता की आवश्यकता नहीं है। खुद को और हमें शर्मिंदा करना बंद करो।'एक और ने कहा- मुझे लगता है कि तुमने न केवल हिन्दू कम्यूनिटी बल्कि पूरे देश को शर्मशार किया है। आपको बता दें, सेलेना ने कभी सिंगर निक जोनस को भी डेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications