देखिए शादी के बाद ईशा अंबानी की पति आनंद पीरामल संग पहली तस्वीर
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आनंद पीरामल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद उनकी पति आनंद पीरामल के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनो एक दूसरे को देखते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं। ईशा और आनंद की शादी बीती रात धूमधाम से हुई, जिसमे बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां, देश के बड़े-बड़े नेताओं ने शिरकत की। ईशा और आनंद की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी, ऐसे में ईशा की शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग बड़ी संख्या में दोनों को बधाई दे रहे हैं।

ईशा की शादी में खेल जगत से लेकर, बॉलीवुड, राजनीतिक, बिजनेस तकरीबन हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, आमिर खान, किरन राव, रजनीकांत, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, शाहरुख खान सहित तमाम सितारो ने शिरकत की। वहीं क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार, हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

ईशा की शादी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, शरद पवार भी शामिल हुए। इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी शादी में शामिल हुईं। आपको बता दें कि ईशा और आनंद की शादी सितंबर माह में हई थी, जबकि शादी से पहले की रस्में हाल ही में उदयपुर में संपन्न हुई थी।
इसे भी पढ़ें- शादी के बाद देखिए कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी चतरथ की पहली तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications