तस्‍वीरों में देखिए सात वर्षों में राष्‍ट्रपति ओबामा पर उम्र का असर

वाशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपना आखिरी स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस दिया। राष्‍ट्रपति ओबामा जो अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में हैं, उन्‍होंने इस दौरान कई खास बातें कहीं जिनमें आतंकवाद जैसे कई संवेदनशील मुद्दे शामिल थे। इन सब पर अगर सबकी नजरें गई तो नजरें उनके बालों में आई सफेदी और चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों पर पड़ी।

पढ़ें-हनुमान भक्त राष्ट्रपति बराक ओबामा

राष्‍ट्रपति ओबामा ने वर्ष 2009 में अमेरिका के राष्‍ट्रपति का कार्यभार संभाला था। वर्ष 2013 में उन्‍होंने दूसरी बार इस पद की शपथ ली। इन सात वर्षों में ओबामा ने न सिर्फ अमेरिकी राजनीति में अपनी अहम मौजूदगी दर्ज कराई तो वहीं कड़ी आलोचना के शिकार भी हुए।

उन्‍हें नोबेल के शांति पुरस्‍कार से नवाजा गया तो आईएसआईएस के लगातार मजबूत होने की वजह से दुनिया के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी।

वह कभी युवाओं के आदर्श बने तो कभी अपनी स्‍पीच से उन्‍होंने लोगों का दिल जीत लिया। इंटरनेट पर राष्‍ट्रपति ओबामा के बुढ़ापे की चर्चा काफी तेज है और उनसे जुड़ी फोटोग्राफ्स भी वायरल हो रही हैं।

आगे की स्‍लाइड्स पर नजर डालिए और आप भी देखिए राष्‍ट्रपति पर हावी होती उम्र और बालों की सफेदी में झलकता उनका अनुभव।

वर्ष 2009

वर्ष 2009

यह तस्‍वीर राष्‍ट्रपति ओबामा के जनवरी 2009 के उनके पहले स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस की है। उस समय ओबामा की उम्र 46 वर्ष थी।

वर्ष 2010

वर्ष 2010

यह फोटोग्राफ राष्‍ट्रपति ओबामा के व्‍हाइट हाउस के ओवल स्थित ऑफिस में उस समय क्लिक की गई जब उन्‍होंने अपना सेंसस फॉर्म भरा था।

 वर्ष 2011

वर्ष 2011

इस तस्‍वीर से तो आप सभी वाकिफ होंगे। अल कायदा के सरगना और 9/11 ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद ओबामा ने खुद सार्वजनिक तौर पर उसकी मौत की घोषणा की थी।

वर्ष 2012

वर्ष 2012

यह तस्‍वीर राष्‍ट्रपति ओबामा के वर्ष 2012 में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए हुए कैंपेन के समय की है।

वर्ष 2013

वर्ष 2013

राष्‍ट्रपति ओबामा ने जनवरी 2013 में दोबारा में राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली और यह फोटो उनके पहले संबोधन की है।

वर्ष 2014

वर्ष 2014

शिकागो में राष्‍ट्रपति ने एक रैली के दौरान वीजा से जुड़े नियमों के बारे में बात की। यह फोटो उसी समय की है।

वर्ष 2015

वर्ष 2015

यह फोटो राष्‍ट्रपति के नवंबर 2015 में हुए मलेशिया दौरे की है।

वर्ष 2016

वर्ष 2016

हाल ही में जब राष्‍ट्रपति ओबामा ने जब अपनी आखिरी स्‍टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस स्‍पीच दी यह फोटोग्राफ उसी समय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+