ब्रिटेन के PM से भी कड़ी है किंग चार्ल्स की सिक्योरिटी, स्क्वॉड में टैंक तक किए जाते हैं तैनात

लंदन, 10 सितंबर: ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स तृतीय को शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में औपचारिक रूप से राजा घोषित किया गया। चार्ल्स-3 के प्रिंस से किंग बनते ही कई प्रोटोकॉल में बदलाव हो गए हैं। इनमें उनकी सुरक्षा भी शामिल है। ब्रिटेन की क्वीन या किंग की सिक्योरिटी वहां के पीएम से भी अधिक कड़ी होती है। इनकी सुरक्षा में एलीट कमांडो की एक पूरी फौज तैनात होती है।

किसी को पता नहीं होती एलिट सैनिकों की संख्या

किसी को पता नहीं होती एलिट सैनिकों की संख्या

रॉयल फैमिली सुरक्षा में सैनिकों और पुलिस की पूरी एक फौज तैनात होती है। ये शाही सुरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होते हैं जिन्हें विशेष रूप से उन स्थितियों में प्रशिक्षित किया जाता है जो किसी अहम शख्सियत की रक्षा करते समय उत्पन्न हो सकती हैं। सुरक्षा कारणों के चलते शाही परिवार की रक्षा करने वाले सुरक्षा अधिकारियों और जवानों की सही संख्या सार्वजनिक नहीं की जाती है।

रॉयल परिवार में सिर्फ इन्हें मिलती है 24 घंटे सुरक्षा

रॉयल परिवार में सिर्फ इन्हें मिलती है 24 घंटे सुरक्षा

रॉयल फैमिली के सिक्योरिटी में 24 घंटे कमांडोज का एक पूरा दस्ता तैनात रहता है। अगर बात क्वीन एलिजाबेथ या नए किंग चार्ल्स की करें तो उनकी काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति से अधिक भव्य होता है। किंग की मोटरकेड में कई लेयर की सिक्योरिटी होती है। किंग के अलावा प्रिंस ऑफ वेल्स और क्वीन कंसोर्ट और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज को भी 24 घंटे सुरक्षा मिलती है।

सैनिकों के पास होते ये आधुनिक हथियार

सैनिकों के पास होते ये आधुनिक हथियार

किंग चार्ल्स के साथ चलने वाले सिक्योरिटी स्क्वॉड में निहत्थे मुकाबला वाले कंमाडो, एडवांस ड्राइविंग स्किल वाले ड्राइवर, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा, साथ ही भीड़ में लोगों की हाव-भाव पढ़ने में सक्षम कमांडो शामिल होते है। इनका काम किसी ऐसे व्यक्ति की पहचान करना होता है जो किंग के लिए खतरा हो सकता है। साथ में चल रहे जवान 9 मिमी ग्लॉक 17 पिस्तौल से भी लैस होते हैं। जिसकी गिनती दुनिया की सबसे शानदार पिस्टल में होती है। एलीट सैनिकों के पास कई आधुनिक हथियार होते हैं।

एलीट ग्रुप को किंग की यात्रा से पहले करने होते हैं ये इंतजाम

एलीट ग्रुप को किंग की यात्रा से पहले करने होते हैं ये इंतजाम

अभी तक रॉयल सिक्योरिटी में विशेष तौर पर प्रशिक्षित महिला अधिकारियों को भी शामिल किया है। किंग की सिक्योरिटी करने वाले एलीट ग्रुप के किंग यात्राओं से पहले कई तरह की जानकारियां इकट्ठी करते हैं। जिसमें नजदीकी अस्पताल और कई तरह की इन्फोर्मेशन शामिल होती हैं। यह केवल सुरक्षा का वह स्तर है जब रॉयल्स बाहर होते हैं और जब वे विंडसर में घर पर होते हैं तो यह एक और लेवल पर होता है।

महल की भी कई स्तर की होती सुरक्षा

महल की भी कई स्तर की होती सुरक्षा

विंडसर महल विंडसर सुरक्षा क्षेत्र से घिरा हुआ होता है। महल के चारों एक सुरक्षा के लिए पूरी एक फौज तैनात होती है। ये पूरा इलाका नो फ्लाई जोन के तौर पर आरक्षित होता है। एयरपोर्ट पर भी उनकी सुरक्षा बहुत अलग होती है। रानी जब किसी दूसरे देश की यात्रा पर होती है, तो उनका काफी भव्य और बड़ा दस्ता उन्हें एयरपोर्ट पर उनके प्लेन तक छोड़ने जाता है।

सुरक्षा में तैनात होते हैं टैंक

सुरक्षा में तैनात होते हैं टैंक

अभी तक क्वीन की सुरक्षा में कई जगहों पर टैंक तक तैनात किए जाते हैं। चूंकि अब प्रिंस चार्ल्स किंग हैं तो उनकी सुरक्षा में भी टैंक जैसे खतरनाक हथियार तैनात होते हैं। किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के साथ अब शाही सुरक्षा अधिकारी निस्संदेह नए राजा की ताजपोशी के लिए सुरक्षा के हर पहलू पर विचार करेंगे। उनकी सुरक्षा में कई अहम बदलाव दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+