चीन में दूसरी बार फ्रोजेन सीफूड पैकेट में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण
बीजिंग। चीन में एक बार फिर से फ्रोजेन सीफूड में कोरोना वायरस का संक्रमण देखने को मिला है। दालियान से आए सीफूड के पैकेट में कोरोना वायरस के ट्रेसेज मिले हैं. इससे पहले जुलाई माह में भी फ्रोजेन सीफूड में कोरोना वायरस मिला था। बता दें कि दालियान चीन के लायनिंग प्रांत में स्थित बड़ा पोर्ट है जहां हाल ही में कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। अहम बात यह है कि कोरोना वायरस पैकेट के बाहरी हिस्से में मिला है, जिसे यंताई की तीन कंपनियों ने खरीदा है।

यंतई शहर के प्रशासन की ओर से इस बाबत बयान जारी करके कहा गया है कि यह पैकेज आयात होकर दालियान आया है, लिहाजा यह नहीं कहा जा सकता है कि कहां पर इसमे कोरोना वायरस आया। इससे पहले जुलाई माह में दालियान के कस्टम अधिकारियों को इक्वाडोर से आए झींगा के पैकेट में कोरोना वायरस मिला था। इसके बाद चीन ने इक्वाडोर से झींगा के आयात पर पाबंदी लगा दी थी। यंताई की तीन कंपनियों ने जो सीफूड के पैकेट खरीदे थे, उनमे से कुछ को निर्यात के लिए प्रोसेस कर दिया गया था, जबकि बाकी को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है, इसे बाजार में नहीं भेजा गया है।
इससे पहले जुलाई माह में दालियान शहर में सीफूड कंपनी में कोरोना का मामला सामने आया था। 9 अगस्त तक दालिया में कोरोना के कुल 92 मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि यहां के उत्पादों को जिनमे कोरोना पाया गया है उसे सील कर दिया गया है। जिन्होंने इने पैकेट को छुआ है, उन्हें क्वारेंटीन करा दिया गया है और इनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस वेट मार्केट से ही निकला था। यह चीन के वुहान में पिछले वर्ष शुरू हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
