जानिए कौन है सेबास्टियान कुर्त्स? जो बनने जा रहे हैं दुनिया के सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति
ऑस्ट्रिया। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया अपने नए राष्ट्रपति को चुन रहा है, जो मात्र 31 वर्ष के हैं। सेबास्टियान कुर्त्स ऑस्ट्रिया के अगले राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाले हैं, जो दुनिया के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति कहलाएंगे। ऑस्ट्रिया में आम चुनाव खत्म हो चुके हैं और कंजरवेटिव पार्टी कही जाने वाल पीपुल्स पार्टी 2000 के बाद फिर से सत्ता संभाल सकती है।

यूरोप के पिछले चुनावों पर अगर देखा जाए तो दक्षिणपंथी पार्टियों का बोलबाला रहा है। हाल ही में जर्मनी इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर साबित हुआ है। ऑस्ट्रिया में पीपुल्स पार्टी का सत्ता में आना लगभग तय माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में पीपुल्स पार्टी 30 फीसदी वोट पा कर जीत के नजदीक पंहुच गई है। सेबास्टियान कुर्त्स का लगभग राष्ट्रपति बनना तय है।
सेबास्टियान कुर्त्स बहुत ही सक्रिय राजनेता है, जिन्हें 2013 में सिर्फ 27 साल की उम्र में यूरोप का सबसे युवा विदेश मंत्री बनाया गया था। सेबास्टियान ने न्यूक्लियर डील को लेकर 2015 में विएना में और अमेरिका, ईरान, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और यूके समझौतों में भाग ले चुके हैं।
सेबास्टियान एक दक्षिणपंथी छवी वाले नेता है, जो रिफ्यूजी को बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते हैं। सेबास्टियन ऑस्ट्रिया में उन विदेशी संस्थाओं पर बैन लगाने की बात कह चुके हैं जो मस्जिदों को फंड उपलब्ध करवाते हैं। इसके अलावा ये युवा नेता ऑस्ट्रिया में बुर्का बैन को लेकर भी समर्थन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications