सिर्फ एक मिनट में ही 25,000 फीट से नीचे आ गया था एमएच370
एमएच370 की खोज में लगी सर्च टीम का नया दावा। सिर्फ एक मिनट में ही 25,000 फीट से नीचे गिर गया था मलेशियन एयरलाइन की प्लेन एमएच370।
कुआलालंपुर। दो वर्षों तक गायब रहने के बाद पिछले दिनों इस बात की पुष्टि हुई कि मालद्वीव में मिला मलबा मलेशियन एयरलाइन एमएच370 का ही था। अब इस प्लेन से जुड़ी एक और बात सामने आ रही है। इसकी खोज में लगी टीम का दावा है कि मलेशियन एयरलाइन का एयरक्राफ्ट बोइंग777 एक मिनट में ही 25,000 फीट नीचे आ गया था।

नए खुलासे से उलझा रहस्य
ऑस्ट्रेलियन जांच टीम की ओर से कहा गया है कि आखिरी क्षणों में इस एयरक्राफ्ट को एक नियंत्रित तरीके से पानी पर लैंड कराने की कोशिश की गई थी। इस नए खुलासे ने इस रहस्य को और उलझा दिया है।
आठ मार्च 2014 में यह विमान उस समय गायब हो गया था जब यह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से चीन की राजधानी बीजिंग के लिए रवाना हुआ था।
बहुत तेज थी विमान की स्पीड
ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस समय विमान दो हिस्सों में बंटा, उसमें विंग फ्लैप का प्रयोग नहीं था।
ब्यूरों के मुताबिक जब इस तरह का कोई हादसा होता है पायलट को विंग फ्लैप का प्रयोग करना होता है। वहीं एयरक्राफ्ट के सैटेलाइट कम्यूनिकेशन से पता लगता है कि एमएच370 काफी तेज गति में था और इसकी गति लगातार बढ़ रही थी।
सारी बातों पर पूर्णविराम
जब यह विमान गायब हुआ तो लोगों ने यहां तक कहा गया कि इसे कोई और नियंत्रित कर रहा था। लेकिन अब इस रिपोर्ट के बाद उन सभी बातों पर भी पूर्णविराम लग गया है।












Click it and Unblock the Notifications