फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, उनके पार्टी दफ्तर की ली गई तलाशी

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के राजनीतिक दल रेनिसेंस के दफ्तर में तलाशी के बाद एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Emmanuel Macron

Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की पार्टी रेनिसेंस (Renaissance Party) के कथित रुप से 'अनुचित' खर्च को लेकर अब कार्रवाई तेज हो गई है। अभियोजकों पार्टी दफ्तर की तलाशी ली है। पेरिस के एक अखबार के मुकाबिक रेनिसेंस के दफ्तरों के अलावा यूएस कंसल्टिंग दिग्गज मैकिंसे के परिस स्थित कार्यालय की भी तलाशी ली गई है।

फ्रांसीसी अभियोजकों ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की रेनिसेंस पार्टी के मुख्यालय की तलाशी ली थी। वहीं नेशनल फाइनेंशियल प्रॉसीक्यूटर्स ऑफिस ने 'ले पेरिसियन' अखबार की एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई। मंगलवार को कहा गया कि यूएस कंसल्टिंग दिग्गज मैकिन्से के पेरिस कार्यालयों की भी तलाशी ली गई।

मामला मैक्रॉन की पार्टी के अभियान में सरकारी तंत्र के प्रयोग से जुड़ा है। इस साल मार्च में एक फ्रांसीसी सीनेट की जांच रिपोर्ट के बाद ये मामला सुर्खियों में आया। जिसमें कहा गया कि मैक्रॉन के पहले कार्यकाल के दौरान 2018 से 2021 तक उन पर सार्वजनिक खर्च दोगुना से अधिक हो गया था। रेनिसेंस के प्रवक्ता लोइक सिग्नोर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि न्यायपालिका के लिए इस विषय परस्वतंत्र रूप से जांच करना सामान्य है। यूएस कंसल्टिंग दिग्गज मैकिंसे ने भी अपने कार्यालयों की तलाशी की पुष्टि करते हुए कहा कि वे अधिकारियों के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

मामले में जांच इस साल 2 अक्टूबर से चल रही है। मैकिन्से ने कुछ सलाहकारों को मैक्रॉन के विजयी 2017 के चुनावी अभियान के लिए स्वयंसेवकों के रूप में नियुक्त किया था। लेकिन आरोप है कि रेनिसेंस के किसी सीक्रेट अभियान के लिए पार्टी ने पैसा खर्च किया है। जिसे अब छिपाया जा रहा है। जीत के बाद अब पार्टी अब अपनी वित्तीय गड़बड़ी को छिपाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि फ्रांस की वित्त मंत्री ब्रूनो ले मैयर ने पिछले महीने स्वीकार किया था कि रेनिसेंस के कुछ कंसल्टिंग कांट्रेक्ट्स को लेकर कुछ गड़बड़ियां हुईं हैं। लेकिन उन्हें ठीक कर दिया गया था।

वहीं सीनेट पैनल की रिपोर्ट के अनुसार कंसल्टिंग फर्म्स पर रेनिसेंस पार्टी का खर्च पिछले साल एक अरब यूरो (1.1 बिलियन डॉलर) से अधिक तक पहुंच गया था। इस कथित आंकड़े का जिक्र मैक्रॉन के विरोधियों द्वारा पिछले साल अप्रैल में किया था। जिसके बाद एक पैनल ने मैकिन्से की राजकोषीय रणनीतियों की भी आलोचना की थी। सीनेट ने अमेरिकी फर्म को 2011 और 2020 के बीच फ्रांस में कोई कॉर्पोरेट कर नहीं देने की अनुमति दी।

इससे पहले 24 मई को मैकिन्से के पेरिस मुख्यालय की तलाशी ली गई थी। अभियोजकों ने जांच के लक्ष्यों के रूप में सार्वजनिक रूप से राष्ट्रपति या उनकी अभियान टीमों की पहचान नहीं की। इसको लेकर राष्ट्रपति मैक्रॉन ने कहा था कि "मैं किसी भी चीज से डरता नहीं हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+