एयर एशिया के लापता विमान क्यूजेड 8501 की खोज जारी, अब तक कोई सुराग नहीं
सिंगापुर। ऐसा माना जा रहा है कि एयर एशिया के लापता विमान 62 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित लापता यह एयर बस 320-200 विमान जावा समुद्र में गिरा है। इसलिए इसकी खोजबीन आज तीसरे दिन भी जारी है।
एयरएशिया के लापता विमान क्यूजेड 8501 की तलाश में जुटे विमानों को दूसरे दिन सोमवार को भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं अन्य अधिकारियों ने विमान के समुद्र में गिरने की आशंका जताई है।
अधिकारियों ने विमान के समुद्र में गिरने की आशंका जताई
सोमवार को जावा समुद्र में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखायी दी हैं लेकिन वो एयर एशिया के गायब हुए विमान की है, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि तलाश व बचाव कमान केंद्र पंगाकलपिनांग हवाईअड्डे पर स्थापित किया गया है। यहीं से संयुक्त तलाशी अभियान पर निगरानी रखी जा रही है। तलाशी का मुख्य ध्यान बंगाका बेलिदंग एवं पश्चिमी कालीमांतन प्रांत सागर तथा कारीमाटा स्ट्रेट सागर पर केंद्रित किया गया है।
लापता विमान की तलाश के लिए सिंगापुर, मलेशिया तथा ऑस्ट्रेलिया ने अपने विमान तथा पोत भेजे हैं। वहीं दक्षिण कोरिया एक विमान एपी-3सी भेज रहा है, जो मंगलवार को यहां पहुंचेगा।
मालूम हो कि एयरबस ए320-200 ने इंडोनेशिया के जावा प्रांत में सुरबाया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 155 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान का संपर्क उस समय नियंत्रण कक्ष से टूट गया, जब पायलट के अनुरोध पर इसका मार्ग परिवर्तित करने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। पायलट ने उड़ान की ऊंचाई 34,000 फीट करने की अनुमति मांगी थी।













Click it and Unblock the Notifications