रात में बैटरी चार्ज पर लगाकर छोड़ी, देखिए चंद सेकेंड में पूरी दुकान में कैसे लगी आग
बीजिंग। चीन की एक डिलीवरी शॉप में बैटरी में आग लगने की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हादसा उस वक्त हुआ जब दुकान का मालिक स्कूटर की बैटरी को चार्जिंग के लिए लगाकर घर चला गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अचनाक से बैटरी के कोनों से चिंगारी निकलने लगती है। देखते ही देखते चिंगारी आग में बदल गई।

13 फीट लंबी केवल से कनेक्ट बैटरी 23 सेकेंड में आग के गोले में तब्दील हो गई। बैटरी में लगी आग आपपास रखे डिब्बों में लग गई। कानकान न्यूज के मुताबिक, आग झेजियांग प्रांत की एक डिलीवरी शॉप में लगी। घटना 13 अप्रैल के सुबह 3.40 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
दुकान में लगी आग ने जल्द ही अपनी जद में 20 सामान से भरे डिब्बों को ले लिया। आग लगने के बाद दुकान में धुंआ फैल गया। जिसके बाद कैमरे में कुछ रिकॉर्ड नहीं हो पाया। आग के समय दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुझाव दिया कि वाहनों के बैटरी को ओवर चार्ज करने से बचें और ना ही लंबी केवल लगाकर चार्ज करें। स्कूटर की बैटरी को आठ घंटे से अधिक चार्ज ना करें। और जिस जगह पर बैटरी चार्जिग के लिए लगाए जाए वहीं पर पर्याप्त हवा की व्यवस्था हो।
फोटो साभार: डेली मेल
ये भी पढ़ें- मां के आंचल से लिपटकर सोई थी बच्ची, सुबह इस हाल में देखकर सन्न रह गया परिवार
ये भी पढ़ें- पिता लालू की गैर-मौजूदगी में हुई तेज प्रताप यादव की सगाई, देखिए पहली तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications