SCO Summit: भारत और पाकिस्तान के शामिल होने से इस ग्रुप को नई मजबूती मिलेगी- शी जिनपिंग
किंगदाओ। आठ राष्ट्रों के समूह वाला शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट चीन के किंगदाओ में आज (रविवार) समाप्त होने वाला है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ग्रुप के दो नए सदस्य भारत और पाकिस्तान का वेलकम करते हुए कहा है कि इन दोनों देशों से एससीओ को मजबूती मिलेगी। पिछले साल एससीओ ग्रुप में शामिल होने के बाद इस बार भारत की तरफ से मोदी और पाकिस्तान की तरफ से राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने समिट में हिस्सा लिया। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि एससीओ देशों ने आपस में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी।

शी जिनपिंग ने कहा कि लंबी अवधि अच्छे पड़ोसी, मित्रता और एससीओ सदस्य देशों के सहयोग से एक एक्शन प्लान को लागू करने के लिए एक संधि पर मजूंरी प्रदान की। शी जिनपिंग ने समान, व्यापक, आपसी सहयोग और स्थिर सुरक्षा की बात रखी। शी जिनपिंग ने आगे कहा कि हमें शीत युद्ध मानसिकता और ब्लॉक्स के बीच टकराव को अस्वीकार करना चाहिए और अन्य देशों की सुरक्षा के खर्च पर खुद की पूर्ण सुरक्षा की प्रथाओं का विरोध करना चाहिए, ताकि सभी को सुरक्षा प्राप्त हो सके।
शी जिनपिंग ने कहा कि देशों को बेहतर परिणामों के लिए आपस में खुले और समावेशी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमे छोटे दृष्टिकोण वाली नीतियों को स्वीकार नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें डब्ल्यूटीओ नियमों को कायम रखना चाहिए और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करना चाहिए ताकि एक खुली दुनिया अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा सके।
समान विकास को हासिल करने के लिए शी जिनपिंग ने कहा कि एससीओ सदस्य देशों को एक पावरफुल इंजन के निर्माण की जरूरत है। अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए भी चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि एससीओ देशों की पूरी भूमिका होनी चाहिए।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications