SCO में हिस्‍सा लेने के लिए किर्गिस्‍तान की राजधानी बिशकेक पहुंचे पीएम मोदी

बिशकेक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट के लिए किर्गिस्‍तान की राजधानी बिशकेक पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां पर 14 जून तक रुकेंगे और आज शाम उनकी चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात होनी है। मोदी, रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी सम्‍मेलन में शिरकत करेंगे लेकिन भारत की ओर से मोदी और इमरान के बीच किसी भी तरह की वार्ता होने से साफ इनकार कर दिया गया है।

modi-bishke-200.jpg

ओमान और ईरान होते हुए गए बिशकेक

पीएम मोदी, ओमान, ईरान और मध्य एशिया होते हुए बिशकेक पहुंचे हैं। पहले उनका एयरक्राफ्ट पाकिस्‍तान से होते हुए यहां पर पहुंचने वाला था। बुधवार को विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई कि पीएम का एयरक्राफ्ट अब पाकिस्‍तान एयरस्‍पेस से नहीं बल्कि ओमान और ईरान के एयरस्‍पेस से होता हुआ बिशकेक पहुंचेगा। भारत सरकार ने यह फैसला क्‍यों लिया जबकि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज मंजूरी के बाद पाक होते हुए ही बिशकेक पहुंची थीं। पाकिस्‍तान की ओर से 10 जून को ही भारत के उस अनुरोध को माना गया था जिसमें पीएम मोदी के एयरक्राफ्ट को गुजरने देने के लिए एयरस्‍पेस खोलने की मांग की गई थी। साल 2017 में कजाखिस्‍तान के एश्‍टाना में एससीओ समिट का आयोजन हुआ था। यहीं पर भारत और पाकिस्‍तान दोनों को ही इस ऑर्गनाइजेशन के स्‍थायी सदस्‍य का दर्जा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+