SCO Summit: एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद में 'लॉकडाउन', सेना की तैनाती, कल पहुंचेंगे जयशंकर
SCO Summit Pakistan: पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मंगलवार और बुधवार (15 और 16 अक्टूबर) को इस्लामाबाद में कड़े सुरक्षा उपायों के बीच उच्च स्तरीय 23वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी है।
डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया है, कि भारत से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, रूस से 76 प्रतिनिधि और चीन से 15 प्रतिनिधि पहले ही पाकिस्तानी राजधानी पहुंच चुके हैं और इस्लामाबाद को सुरक्षा चिंताओं के बीच किला बना दिया गया है और राजधानी में एक तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जहां वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और सीमा पार आतंकवाद से संबंधित भारत की चिंताओं को उठाएंगे। विदेश मंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है, कि भारत-पाकिस्तान संबंधों पर इस शिखर सम्मेलन से इतर कोई चर्चा नहीं होगी और उनकी यात्रा छोटी होने की उम्मीद है। जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा 2015 में उनकी पूर्ववर्ती सुषमा स्वराज के बाद नौ साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली यात्रा है।
किले में तब्दील राजधानी इस्लामाबाद
पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद आने वाले लगभग 900 एससीओ प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए 10,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है। इसने 5 से 17 अक्टूबर तक इस्लामाबाद में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत सेना के जवानों को भी तैनात किया है। संघीय सरकार ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 14 अक्टूबर से राजधानी में तीन दिन की छुट्टी की भी घोषणा कर दी है और इस दौरान राजधानी के ज्यादातर दुकान बंद रहेंगे।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को एस. जयशंकर, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मुशुस्तीन और ईरानी उप-राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर सहित अन्य नेताओं और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एससीओ सरकार प्रमुखों की परिषद (CHG) की बैठक को संबोधित करेंगे।
My workplace, the heart of Pakistani democracy🇵🇰
— Leena Nisar Baloch (@Leena_Nisar) October 14, 2024
The iconic #Parliament House🫶#Pakistan takes center stage as host & is all set to welcome leaders from across the region for the Shanghai Cooperation Organization (SCO) Council of Heads of Government meeting in #Islamabad🇵🇰#SCO pic.twitter.com/pth09xjNw1
CHG बैठक, एससीओ संगठन के प्रदर्शन का आकलन करेगी और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में वर्तमान सहयोग के बारे में बात करेगी। नेता संगठन के बजट को मंजूरी देंगे और एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक विकल्प बनाएंगे।
चूंकि बैठकें रावलपिंडी और इस्लामाबाद में होनी हैं, इसलिए स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए 17 अक्टूबर तक रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है। इसका उद्देश्य उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार की राजनीतिक सभाओं, समारोहों, धरना-प्रदर्शनों, रैलियों, प्रदर्शनों और इसी तरह की गतिविधियों पर रोक लगाना है।
इसके अलावा, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने घोषणा की है, कि सुरक्षा उपायों के तहत इस्लामाबाद में उसके कार्यालय 14-16 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शिखर सम्मेलन के सिलसिले में 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिन की बंदी की घोषणा की थी।
राजधानी इस्लामाबाद में सेना की तैनाती (Security measures taken by Pakistan)
पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद आने वाले लगभग 900 एससीओ प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए 10,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है।
इसके अलावा, पुलिस महकमे ने व्यापारियों और होटल मालिकों को नोटिस जारी किए हैं, जिसमें चेतावनी दी गई है, कि किसी भी उल्लंघन के परिणामस्वरूप दंड लगाया जाएगा। अन्य सुरक्षा उपायों में अदियाला जेल में सुरक्षा कड़ी करना भी शामिल है, जहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बंद हैं और उनके किसी भी समर्थक, वकील या परिवार के सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शिखर सम्मेलन के पहले दिन राजधानी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है, अगर सरकार उनके नेता को उनकी कानूनी टीम और चिकित्सक तक पहुंच प्रदान करने में नाकाम रही। पाकिस्तान सरकार ने चेतावनी दी है, कि अगर पीटीआई ने विरोध प्रदर्शन किया तो "पूरी ताकत" का इस्तेमाल किया जाएगा।
एससीओ शिखर सम्मेलन क्या है? (What is SCO Summit)
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई, चीन में हुई थी। 2017 में भारत और पाकिस्तान को शामिल करने के साथ ही इसका विस्तार जल्द ही नौ देशों तक हो गया। रूस ने एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत के प्रवेश का समर्थन किया था। चीन ने भी रूस के पक्ष में शक्ति संतुलन को रोकने के लिए अपने सहयोगी पाकिस्तान का समर्थन किया था।
भारत को 2005 में SCO में पर्यवेक्षक बनाया गया था और उसने आम तौर पर समूह की मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग लिया है, जो मुख्य रूप से यूरेशियन क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित हैं। SCO एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है और सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।
भारत की इस ब्लॉक में शामिल होने की दिलचस्पी एक बहुध्रुवीय दुनिया की उपस्थिति पर उसके रुख से उपजी है। भारत लंबे समय से अपने प्राकृतिक संसाधनों के कारण मध्य एशिया तक पहुंच चाहता है, हालांकि, पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण उसके प्रयास सफल नहीं हुए हैं। भारत की पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रास्ते तुर्कमेनिस्तान से भारत तक गैस पाइपलाइन की योजना थी। भारत एससीओ में चीन के प्रभाव और संगठन को पश्चिम विरोधी मंच के रूप में स्थापित करने के उसके प्रयासों के प्रति भी सतर्क है।












Click it and Unblock the Notifications