इयरफोन में उलझकर रह गए PAK पीएम शहबाज शरीफ, कहा 'Can somebody help me', पुतिन हंस दिए
जब शहबाज शरीफ Earphone को कान में लगाने की जद्दोजहद कर रहे थे उस वक्त व्लादिमीर पुतिन उन्हें देखकर हंस रहे थे।
समरकंद,16 सितंबर : उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन (SCOSummit2022) से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान एक वक्त ऐसा आया जब शरीफ की फजीहत हो गई। दरअसल, पीएम शरीफ पुतिन से बातचीत के दौरान इयरफोन के साथ जद्दोजहद करते दिखे। उन्हें Earphone (इयरफोन) लगाने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से उन्हें किसी अन्य से मदद मांगनी पड़ गई।

पाकिस्तानी पीएम की हुई फजीहत
द्विपक्षीय बातचीत के दौरान एक दूसरे की भाषा समझने के लिए कान में इयरफोन (ट्रांसलेटर मशीन) लगाने की आवश्यकता होती है। जब दोनों नेता चेयर पर विराजमान हुए, पुतिन अपने कान में ट्रांसलेटर इयरफोन लगा चुके थे, लेकिन शहबाज शरीफ यहां फंस गए। उन्हें ट्रांसलेटर मशीन अपने कान में लगाने में परेशानी हो रही थी। पहले उन्होंने खुद से कोशिश की लेकिन हेडफोन नीचे गिर गया। फिर उन्होंने दोबारा कोशिश की। फिर जब बात नहीं बनी तो उन्होंने कहा, 'कोई मेरी मदद करो'। इसके बाद पास खड़े एक अधिकारी ने आकर पीएम शहबाज शरीफ के कान में इयरफोन लगा दिया।
इयरफोन लगाने में हुई मुश्किल
जब शहबाज शरीफ Earphone को कान में लगाने की जद्दोजहद कर रहे थे उस वक्त व्लादिमीर पुतिन उन्हें देखकर हंस रहे थे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में भी शहबाज के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

पुतिन और शहबाज की द्विपक्षीय वार्ता
पाकिस्तान की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी पीएम ने बाढ़ के दौरान मदद भेजने के लिए शुक्रिया कहा है। इसके अलावा दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि वे सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश में संबंधों को मजबूत करेंगे। शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान में रूस की भूमिका की तारीफ की है।

पीएम मोदी का व्यस्त कार्यक्रम
आज PM मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शाम को PM वापस नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आज उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ की अहम बैठक होगी। इस क्रम में एससीओ के सुधार और विस्तार, क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग, कनेक्टिविटी को मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद समरकंद में आयोजित एससीओ की बैठक में महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications