SCO Summit: भारत और चीन के बीच ब्रह्मपुत्र नदी और चावल निर्यात समझौते पर हस्ताक्षर

किंगदाओ। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट के दौरान भारत और चीन के बीच शनिवार द्विपक्षीय मुलाकात के वक्त दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उपस्थिति में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता के दौरान दो समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी चीन के किंगदाओ में गए हुए हैं। दोनों देशों के बीच पहला समझौता ब्रह्मपुत्र नदी से संबंधित और दूसरा भारत से चीन चावल निर्यात को लेकर समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

SCO Summit: भारत और चीन के बीच 2 समझौतों पर हस्ताक्षर

दोनों देशों के वॉटर रिसॉर्स मिनिस्ट्री, रिवर डिवलपमेंट और गंगा रेजुवेनशन ने समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत को चीन ब्रम्हपुत्र नदी के हाइड्रोलॉजिकल इन्फॉर्मेशन उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी।

दूसरा समझौता चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम और भारत के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, कोऑपरेशन फार्मर्स वेलफेयर के बीच हुआ। इस समझौते के आधार पर 2006 में प्रोटोकोल में संशोधन करते हुए भारत अब चीन को गैर-बासमती चावल का निर्यात करेगा।

दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की। 2017 में भारत एससीओ ग्रुप में शामिल हुआ था और यह पीएम मोदी की पहली मीटिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+