सूर्य और चंद्रग्रहण में अंतर नहीं जानते पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री, ट्विटर पर इस गलती के चलते उड़ा मजाक
पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री को नहीं पता सूर्य और चंद्रग्रहण में अंतर
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर चौधरी फवाद हुसैन अक्सर भारत के खिलाफ अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि वह कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जिसके लिए उन्हें बहुत बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ता है। फवाद हुसैन ने हाल ही में कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। फवाद ने अपने ट्वीट में 21 जून को लगे सूर्य ग्रहण के बारे में जो कुछ लिखा उससे ऐसा लगता है कि उन्हें सूर्य और चंद्रग्रहण में अंतर नहीं पता।

सूर्य ग्रहण को बताया चंद्रग्रहण
बता दें कि चौधरी फवाद हुसैन के कंधे पर पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने फवाद पर देश को वैज्ञानिक दिशा में आगे ले जाने का जिम्मा सौंपा है, लेकिन करीब एक दशक के बाद 21 जून लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर उन्होंने जो ट्वीट किया उसने फवाद हुसैन के ज्ञान पर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, फवाद हुसैन ने ट्विटर पर इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण की बजाए चंद्रग्रहण बता दिया जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किए जा रहे हैं।
چاند گرہن کے متعلق مزید معلومات pic.twitter.com/3betuh3agy
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) June 19, 2020
ट्विटर पर यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया
21 जून को सूर्य ग्रहण से तीन दिन पहले पाकिस्तान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्विटर पर लिखा, 'चंद्रग्रहण पर कुछ और जानकारी।' दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले जिन पेपर्स की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की उसमें सूर्य ग्रहण, उसके समय आदि के बारे में बात की गई थी। फवाद के इस पोस्ट के तुरंत बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा, यूजर्स ने ग्रहण के बारे में गलत जानकारी देने को लेकर उनका जमकर मजाक उड़ाया।

पाकिस्तान ने भी देखा 'रिंग ऑफ फायर'
कुछ यूजर ने चौधरी फवाद हुसैन की गलती उन्हें याद दिलाते हुए बताया कि यह सूर्य ग्रहण नहीं बल्कि चंद्रगहण है। वहीं, कुछ लोगों ने मंत्री से इस ट्वीट को हटाने के लिए कहा तो कुछ ने मीम्स के जरिए उनका खूब मजाक बनाया। बता दें कि 21 जून को पाकिस्तान ने भी 'रिंग ऑफ फायर' सूर्य ग्रहण देखा। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, आंशिक ग्रहण सुबह 8.45 पर शुरू हुआ और दोपहर 2.34 पर समाप्त हुआ। पाकिस्तान में रिंग ऑफ फायर सुबह 11.40 बजे अपने चरम पर था।
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने UN में रची साजिश, अमेरिका ने पलट दी बाजी
-
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
Pakistan Vs Israel: शांति से पहले पाक में क्लेश, ख्वाजा आसिफ के बयान पर नेतन्याहू ने फटकारा, एक और बेइज्जती -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
Pakistan Ceasefire: दो दुश्मनों को एक टेबल पर कैसे लाए आसिम मुनीर? नेतन्याहू को किसने किया राजी? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?












Click it and Unblock the Notifications