मां से ज्यादा बीवी से करता था प्यार, पत्नी ने दे दिया तलाक
नई दिल्ली। हर लड़की चाहती है कि उसका पति दुनिया में सबसे ज्यादा उसी से प्यार करे। पत्नियों की ये शिकायत होती है क उसका पति उससे ज्यादा अपनी मां और अपने घरवालों से प्यार करता है, लेकिन इस बार मामला कुछ उल्टा हो गया। एक पत्नी ने अपने पति को इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि वो अपनी मां के बजाए उससे ज्यादा प्यार करता था। सऊदी अरब की इस महिला ने अपने पति को इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि वो अपनी मां के बजाए बीवी को ज्यादा प्यार करता था।

मां से ज्यादा बीवी को करता था प्यार
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने पति को इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि शख्स ने पत्नी के साथ रहने के लिए अपनी मां को छोड़ दिया। तलाक के केस के दौरान महिला ने जज को बताया कि वो एक ऐसे शख्स पर कभी भरोसा नहीं कर सकती जो अपनी बीवी के लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाता है लेकिन अपनी मां के लिए छोटा सा काम नहीं कर सकता।

तलाक का अजीबो-गरीब मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल के शख्स को उसकी पत्नी ने तलाक दे दिया। पत्नी ने कोर्ट में बताया कि जो शख्स उसके साथ रहने के लिए मां को छोड़ सकता है उसपर भरोसा कैसे किया जा सकता है। उसने कहा कि उसके पति ने उसके लिए सबकुछ किया, यहां तक की परिवार तक को छोड़ दिया, लेकिन ऐसे शख्स पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। महिला ने दलील दी कि जो शख्स पत्नी के लिए मां और अपना घर छोड़ सकता है वो कल उसे भी छोड़ सकता है।

पति तलाक के लिए तैयार नहीं
पत्नी द्वारा तलाक दिए जाने से पति आहत है। वो कोर्ट ने बार-बार विनती करता रहा कि उसकी पत्नी को समझाए कि उसे तलाक न दें, लेकिन कोर्ट ने महिला का साथ दिया। महिला की दलील के सामने कोर्ट ने पति की एक नहीं सुनी और कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। महिला के इस फैसले से सबने उसकी तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications