सऊदी अरब में सरकारी टीवी पर अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक! बाइडेन नंबर-1 भुलक्कड़, सेकंड में खर्राटे शुरू...

'स्टूडियो 22' का प्रसारण सऊदी सरकार के स्वामित्व वाले टेलीविजन समूह एमबीसी पर किया जाता है और सऊदी अरब एक ऐसा देश है, जहां की मीडिया सरकार के मुताबिक काम करती है

रियाद, अप्रैल 14: सऊदी अरब ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो के जरिए जमकर मजाक उड़ाया और अमेरिका राष्ट्रपति को एक भुलक्कड़ और बोलते बोलते सो जाने वाले एक शख्स के तौर पर दिखाया है। सऊदी अरब के टीवी चैनल पर जो बाइडेन का वीडियो प्रसारित किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद सऊदी और अमेरिका के संबंध काफी तनावपूर्ण हैं और सऊदी अरब क्राउन प्रिंस ने जो बाइडेन का टेलीफोन भी नहीं उठाया।

बाइडेन पर बनाया वीडियो

बाइडेन पर बनाया वीडियो

सऊदी अरब के 'स्टूडियो 22' ने इस अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर ये वीडियो बनाया है, जो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है और राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है, कि इस वीडियो से पता चलता है, कि सऊदी अरब और अमेरिका के संबंध में कितनी खटास आ गई है और सऊदी अरब राष्ट्रपति बाइडेन के बारे में क्या सोचता है। इस वीडियो में अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन को बार बार नींद से जगाती और भूलने पर याद दिलाती रहती हैं।

एक मिनट में ही कर दी बेइज्जती!

एक मिनट में ही कर दी बेइज्जती!

ये वीडियो करीब एक मिनट का है, लेकिन इस एक मिनट के वीडियो में ही सऊदी अरब राष्ट्रपति जो बाइडेन का भयंकर मजाक उड़ाता है। इस एक मिनट के वीडियो में बाइडेन को मंच पर भटकते हुए और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम भूलते हुए दिखाया गया है। वहीं, इस वीडियो में जो बाइडेन, अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को 'फर्स्ट लेडी' कहकर भी संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में क्या कहते हैं बाइडेन

वीडियो में दिख रहा है, कि एक दो किरदार... बाइडेन और कमला हैरिस बनकर स्टेज पर हाथ हिलाते हुए आते हैं, फिर बाइडेन कहते हैं, 'मेरी बात सुनो,. मेरे पास आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है। संदेश है...'और फिर वह सो जाते हैं। फिर कमला हैरिस को उम्हें जगाते हुए देखा जा रहा है। फिर नींद से जगे बाइडेन कहते हैं, 'हम अफ्रीका में संकट के बारे में बात करने जा रहे हैं।' फिर कमला हैरिस उन्हें सुधारने की कोशिश करती हैं औऱ कहती हैं, अफ्रीका नहीं। फिर बाइडेन रूस का नाम लेते हैं। इस वीडियो में बाइडेन को स्टेज से आगे बढ़ते हुए और फिर कमला हैरिस को उन्हें पकड़कर वापस स्टेज पर लाते हुए देखा जा रहा है।

भूलने और भटकने में माहिर हैं बाइडेन

भूलने और भटकने में माहिर हैं बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन बोलते बोलते सो जाने और लोगों का नाम भूल जाने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। पिछले हफ्ते ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल बात करते हुए वो करीब करीब सो ही गये थे। वहीं, अपनी भुलक्कड़ स्वभाव की वजह से वो कई बार अपनी ट्रेन मिस कर चुके हैं, तो दर्जनों बार बोलते समय उन्होंने गलत लोगों का नाम लिया है। जिससे अमेरिकी राष्ट्रपत की उम्र और उनकी मानसिक शक्ति को लेकर कई बार सवाल उठाए गये हैं। आपको बता दें कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल नवंबर महीने में 80 साल के हो जाएंगे।

प्रिंस सलमान की सहमति से बना वीडियो?

प्रिंस सलमान की सहमति से बना वीडियो?

आपको बता दें कि, 'स्टूडियो 22' का प्रसारण सऊदी सरकार के स्वामित्व वाले टेलीविजन समूह एमबीसी पर किया जाता है और सऊदी अरब एक ऐसा देश है, जहां की मीडिया सरकार के मुताबिक काम करती है और मीडिया को भारी भरकम सरकार तंत्र द्वारा सेंसर और नियंत्रित किया जाता है, लिहाजा एक्सपर्ट्स का मानना है कि, इस वीडियो को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सहमति के बाद ही दिखाया गया है, जो इन दिनों अमेरिका से काफी नाराज चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+