Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोहम्मद बिन सलमान बनाएंगे मानव इतिहास की सबसे ऊंची इमारत, ऊंचाई जान बुर्ज खलीफा वाले भी सिर पकड़ लेंगे

सऊदी अरब एक 'मेगास्क्रेपर' के निर्माण की योजना बना रहा है जिसके सामने दुनिया की सारी इमारतें'बौनी' नजर आएंगी। यह इमारत अब तक की सबसे बड़ी 'मानव निर्मित संरचना' होगी। यह गगनचुंबी बिल्डिंग 2 किमी ऊंची होगी।

Riyadh Megascrapper

Image: File

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर अब अधिक समय तक बुर्ज खलीफा का दावा नहीं रहेगा। जल्द ही एक नई इमारत बनने वाली है जो बुर्ज खलीफा को सबसे ऊंची इमारत की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ढकेल देगी। यह नई इमारत सऊदी अरब में बनने जा रही है। एमईईडी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 2 किमी ऊंची गगनचुंबी इमारत बनाने की योजना बना रही है। इस हिसाब ये रियाद में बनने जा रही यह बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा से से करीब ढाई गुनी ऊंची होगी।

सबसे ऊंची इमारतें भी नजर आएंगे 'छोटी'

सबसे ऊंची इमारतें भी नजर आएंगे 'छोटी'

इस मेगास्क्रेपर के बनने के बाद अमेरिका, चीन, ब्रिटेन की सबसे ऊंची इमारतें भी 'छोटी' नजर आने लगेंगी। रियाद में बनने जा रहे इस 2,000 मीटर ऊंची इमारत के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इस विशाल संरचना के निर्माण में अनुमानित 4 बिलियन पाउंड का खर्च आएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट को मौजूदा किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पश्चिम क्षेत्र में लागू किए जाने की उम्मीद है।

आठ विश्वस्तरीय फर्मों को किया गया आमंत्रित

आठ विश्वस्तरीय फर्मों को किया गया आमंत्रित

कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस टावर की डिजाइन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस भी कंपनी का डिजायन इस इमारत के लिए चुना जाएगा उसे 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) द्वारा संचालित डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आठ फर्मों को आमंत्रित किया गया है। स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल, एड्रियन स्मिथ एंड गॉर्डन गिल आर्किटेक्चर जैसे रियल इस्टेट सेक्टर के बड़े नाम इस परियोजना से जुड़ चुके हैं।

सऊदी अरब में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

सऊदी अरब में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

आपको बता दें कि सऊदी अरब में कई अतिमहत्वाकांक्षी परियोजनाएं एक साथ चल रही हैं। बीते महीने ही क्राउन प्रिंस सलमान ने राजधानी रियाद में किंग सलमान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की योजना शुरू करने की घोषणा की। यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल हो जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक क्षेत्रफल के लिहाज से सऊदी अरब में ही किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्व में सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह 776 वर्ग किमी में फैला है। दूसरे नंबर पर अमेरिका में डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जो 137 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

सऊदी में बन रहा ‘भविष्य का शहर’

सऊदी में बन रहा ‘भविष्य का शहर’

इसके अलावा सऊदी अरब के रेगिस्तान में विशालकाय शहर का निर्माण शुरू हो गया है। इसे 'फ्यूचरिस्टिक मेगासिटी' यानी कि 'भविष्य का शहर' कहा जा रहा है। 'द लाइन' नामक यह शहर लंबे समय से सिर्फ कागजी योजनाओं का हिस्सा रहा है लेकिन अब यह शहर खाड़ी देश के विशाल रेगिस्तान में आकार लेने लगा है। 500 बिलियन डॉलर के इस प्रोजेक्ट का नाम NEOM रखा गया है। यह NEOM परियोजना सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के दिमाग की उपज है जिसका लक्ष्य करीब 500 मीटर लंबी जुड़वां गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना है जो दर्जनों मीलों तक फैली हो। इस शहर में हर वह सुविधा मौजूद होगी जिसका सपना इंसान देख सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+