सऊदी अरब की धमकी, हम पर हमला किया तो किसी को नहीं छोड़ेंगे

रियाद। सऊदी अरब और ईरान के बीच तलखी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईरान ने सऊदी अरब की तरफ से हज के दौरान यात्रियों के लिए रियाद में किए गए इंतजामात पर सवाल उठाए हैं।

saudi arab

इसके बाद सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान जारी करते हुए ईरान से अरब के नागरिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर प्रति नाराजगी जाहिर की है।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक सऊदी अरब के अधिकारी ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे देश के खिलाफ किसी तरह की ताकत या सेना का प्रयोग करने की सोची तो इसका बुरा अंजाम भुगतने के लिए ईरान तैयार रहे।

सऊदी अरब में मक्का राज्‍य के गवर्नर ​प्रिंस खालिद अल-फैजल ने कहा कि इस साल की हज यात्रा हमारे खिलाफ फैलाए जा रहे झूठ और बदनामी को जवाब करारा जवाब है।

आपको बताते चलें कि पिछले साल हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी और इसमें हादसे में हजारों लोग घायल हो गए थे। इसके बाद हज यात्रा के इंतजाम को लेकर पूरी दुनिया में सवाल उठे थे। इस हादसे में सबसे ज्यादा मरने वालों में ईरान के लोग थे।

बुधवार शाम के बाद ईरान के शिया मुसलमानों और सऊदी अरब के सुन्‍न‍ियों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है।

गवर्नर प्रिंस खालिद अल-फैजल के बयान को आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी एसपीए ने जारी किया है। इस बयान में लिखा गया है कि मैं अल्लाह से उन्हें रास्ता दिखाने की दुआ करता हूं। पर अगर वो हमपर हमला करने के ​लिए सेना तैयार कर रहे हैं तो यह इतना आसान नहीं होने वाला है।

उन्होंने आगे लिखा कि अल्लाह की मदद से हम अपने दुश्मन को तबाह कर डालेंगे। अपनी जमीन और देश को बचाने में हम कोई कोताही नहीं बरतेंगे।

रॉयटर्स के मुताबिक किसी भी ईरानी नेता ने अरब के खिलाफ जंग छेड़ने की बात नहीं कही है। अभी तक के हालातों के मुताबिक दोनों ही देश ऐसा नहीं चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+