Hajj 2020: इस बार हज यात्रा के नियम हैं काफी सख्त, केवल ये लोग इस बार बन सकते है हाजी

नई दिल्ली। सऊदी अरब सरकार ने इस बार केवल देश के नागरिकों को ही हज करने की अनुमति दी है, कोरोना संकट को देखते हुए इस बार अंतरराष्‍ट्रीय हज यात्रियों को अनुमति नहीं मिली है आपको बता दें कि आम तौर पर हर साल हज यात्रा में करीब 25 लाख लोग शामिल होते हैं। सऊदी अरब सरकार के हज और उमरा मामलों के मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया कि कोरोना वायरस के चलते इस बार सीमित हाजियों को ही हज करने की इजाजत होगी, साथ ही इस बार हज यात्रियों के लिए काफी कड़े नियम बनाए गए हैं, जिनका सख्ती से पालन करना होगा।

करने होंगे सख्ती से नियम का पालन

करने होंगे सख्ती से नियम का पालन

  • सऊदी अरब में रह रहे 70 फीसदी सऊदी और 30 फीसदी गैर-सऊदी लोग केवल यात्रा कर सकेंगे।
  • सिर्फ 1000 लोग ही इस बार हाजी बन सकेंगे।
  • सऊदी में रहने वाले 20 से 50 साल की उम्र वाले गैर-सऊदी नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Recommended Video

    Hajj 2020: Coronavirus की वजह से इस साल हज पर Saudi Arab नहीं जा सकेंगे Indians | वनइंडिया हिंदी
    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    • स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को वरीयता दी जाएगी।
    • सऊदी में रह रहे गैर सऊदी नागरिक हज यात्रा के लिए localhaj.haj.gov.sa पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।
    • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हुई है और 10 जुलाई तक रहेगी।
    • गैर-सऊदी नागिरकों का चयन रैन्डमली इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से होगा।
    सख्त हैं नियम

    सख्त हैं नियम

    • हज के दौरान यात्रियों को मास्क लगाना बहुत जरूरी।
    • हज से पहले और बाद में क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य।
    • हज के दौरान खाना-ए-काबा को छूने की अनुमति नहीं।
    • तवाफ के दौरान सभी को डेढ़ मीटर की दूरी भी रखनी होगी।
    • सामूहिक नमाज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य।
    • मोना, मुजदलिफा और अराफात तक वो लोग ही जा पाएंगे जिनके पास हज परमिट होगा।
    जारी है कोरोना का तांडव

    जारी है कोरोना का तांडव

    मालूम हो कि यूएई में कोरोना के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई, इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 51,540 हो गई है, अब तक 40,297 मरीज ठीक हो चुके हैं, संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़कर 323 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+