पाकिस्तान की दुल्हन नहीं ला सकते सऊदी पुरुष

marriage
रियाद। सऊदी अरब में पुरूषों के लिए एक सख्त फरमान जारी कर दिया गया है। इस फरमान में साफ कहा गया है कि सऊदी अरब के पुरूष पाकिस्तानी युवती या महिला से शादी या निकाह नहीं कर सकते। इस फरमान के बाद सऊदी अरब के पुरुष ना केवल पाकिस्तान बल्कि बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की लड़कियों से भी शादी नहीं कर सकेंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि खाड़ी के इस देश में इन्हीं चारों देशों की 5 लाख महिलाएं रहती हैं। बावजूद इसके ये फरमान जारी किया गया है। सऊदी अरब ने इन देशों की युवतियों से निकाह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर वहां व्यापक बहस छिड़ी हुई है। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक खाड़ी के देश नहीं चाहते कि यहां के युवक किसी प्रवासी लड़की से शादी करें। यह घोषणा उसी के मद्देनजर की गई है। फरमान जारी किए जाने के बाद यहां व्यापक बहस छिड़ी हुई है। मक्का के पुलिस प्रमुख असफ अल-कुरैशी के मुताबिक विदेशियों से शादी की अनुमति संबंधी जानकारी जारी करने से पहले अतिरिक्त औपचारिकताओं की जानकारी दे दी गई है।

साऊदी में इस तरह की शादी के लिए कठोर नियम बनाए गए हैं। इस तरह की शादी करने से पहले जोड़ी को अधिकारियों से सहमति लेना होगा। उन्हें विधिपूर्वक शादी का आवेदन सौंपना होगा। यहां शादी से पहले यदि आवेदक पहले से शादीशुदा है, तो उसे अस्पताल की रिपोर्ट सौंपनी होगी। मक्का पुलिस प्रमुख ने बताया कि यदि आवेदक पहले से शादी-शुदा है, तो उसे अस्पताल की एक रिपोर्ट सौंपनी होगी, जिसमें उसे साबित करना होगा कि उसकी पत्नी विकलांग है या किसी गंभीर बीमारी से पीडित है या वह बांझ है। हलांकि आपको बता दें कि इस फरमान के बारे में अब तक अरब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+