मक्का में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, घिरने पर हमलावर ने खुद को उड़ाया
मक्का में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम घिरने पर हमलावर ने खुद को उड़ाया
मक्का। सऊदी अरब के शहर मक्का में शुक्रवार को एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। हमलावरों के छुपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने एक घर को घेर लिया। सुरक्षाबलों से घिरने पर हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए, घायलों में 6 सुरक्षाबलों के जवान और पांच विदेशी तीर्थयात्री हैं। सऊदी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर बड़े हमले को अंजाम देना चाहते थे लेकिन उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

यह घटना मक्का की अल हरम मस्जिद के पास शुक्रवार को उस समय हुई जब देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री रमजान के अलविदा जुमे की नमाज के लिए यहां जमा हुए थे। सुरक्षाबलों ने इस हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के शक में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। सऊदी अधिकारियों ने इस हमले को लेकर ज्यादा जानकारी मीडिया को नहीं दी है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल मंसूर-अल-तुर्की ने सऊदी टेलीविजन को बताया कि पुलिस ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है और मक्का में मौजूद सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। मंसूर ने बताया कि ये आतंकी मस्जिद के नजदीक एक तीन-मंजिला इमारत में छिपे थे, जब उन्होंने खुद को सुरक्षाकर्मियों से घिरता देखा तो गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में विस्फोटक से खुद को उड़ा दिया। इस विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और सभी को जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications