सऊदी अरब में पहली बार किसी महिला ने पढ़ा नेशनल चैनल पर शाम का बुलेटिन

रियाद। सऊदी अरब जिसे महिलाओं के लिए काफी सख्‍त माना जाता है वहां की वियाम अल दखील ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दखील इस कट्टरपंथी देश की पहली ऐसा महिला न्‍यूज एंकर बन गई हैं जिन्‍होंने शाम की न्‍यूज का बुलेटिन पढ़ा है। दखील ने सरकारी चैनल सउदी टीवी1 पर एंकर उमर अल नाशवान के साथ बु‍लेटिन पढ़ा, खलीज टाइम्‍स की ओर से खबर दी गई है। हाल ही में सऊदी अरब ने महिलाओं की ड्राइविंग पर लगा बैन भी हटाया है।

Weam-Al-Dakheel.jpg

बदल रहा है सऊदी अरब

सऊदी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'जुमाना अल शामी पहली महिला थीं जिन्‍होंने साल 2016 में सुबह का बुलेटिन पेश किया था। आज इतिहास ने खुद को दोहराया है क्‍योंकि वियाम अल दखील रात के न्‍यूज बुलेटिन की मुख्‍य एंकर बन गई हैं, उन्‍होंने सउ‍दी टीवी 1 के लिए एक इतिहास रचा है।' दरअसल सऊदी अरब की ओर से यह कदम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत उठाया गया है। यहां नौकरियों में भी महिलाओं को अब ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। वियाम अल दखील पत्रकारिता के पेशे से ही जुड़ी हैं। लेकिन इस चैनल पर प्राइम टाइम न्यूज एंकर के तौर पर यह उनका पहला मौका है। इससे पहले वह सीएनबीसी अरबिया के लिए काम कर चुकी हैं इसके अलावा बहरीन के अल अरब न्यूज चैनल के लिए न्यूज पढ़ चुकी हैं।

सऊदी की एयरलाइंस कंपनी फ्लायंस पहले इस बात का ऐलान कर चुकी है कि वह बतौर को-पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर महिलाओं की भर्ती करेगी। यह पहला मौका होगा जब सऊदी के एविएशन इंडस्‍ट्री में महिलाएं इस तरह से जुड़ेगी। इस वर्ष मार्च में सऊदी अरब ने पहली बार सिर्फ महिलाओं के लिए दौड़ा का आयोजन किया था। 1500 से ज्‍यादा महिलाओं ने उस दौड़ में हिस्‍सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+