अब शतरंज के खेल को बताया गया इस्‍लाम के खिलाफ

रियाद। सऊदी अरब में बसे मुसलमानों को अब अपने फेवरिट खेल शतरंज से तौबा करनी पड़ सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती ने इस खेल को इस्‍लाम में पाप की तरह करार दिया है।

chess-islam

ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्‍दुलाजीज अल शेख को यहां के सुन्‍नी मुसलमान समुदाय में एक सर्वोच्‍च धार्मिक संस्‍था के तौर पर माना जाता है।टीवी पर ग्रैंड मुफ्ती ने कहा कि शतरंज को जुंआ के खेलने वाले खेलों के तहत मान्‍यता मिली हुई है और यह समय और पैसे की बर्बादी है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि शतरंज का खेल खिलाड़‍ियों के बीच दुश्‍मनी और नफरत की भावना पैदा करता है। उन्‍होंने कुरान का हवाला देते हुए कहा कि पवित्र ग्रंथ नशे, जुंआ और ऐसी तमाम को मान्‍यता नहीं देती है।

हालांकि उन्‍होंने इस बात का जवाब नहीं दिया कि क्‍या वह इस खेल को लेकर कोई आदेश जारी करेंगे या नहीं। ऐसे में इस बात को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस मुद्दे को लेकर कोई फतवा जारी हुआ है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+