सऊदी अरब के सबसे धनी प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर छाई उनकी बेटी: देखिए तस्वीरें
रियाद। सऊदी अरब के प्रिंस सलमान ने अपने देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए एक साथ 11 प्रिंस को सलाखों के पीछे भेज दिया। इनमें सबसे ज्यादा जो चर्चा हो रही है वो प्रिंस अलवलीद बिन तलाल जो मिडिल ईस्ट के सबसे धनी व्यक्ति की लिस्ट में शुमार हैं। इस बीच प्रिंस अलवलीद की बेटी भी सुर्खियों में है, जो अपने ग्लैमर लुक के लिए सोशल मीडिया पर फिलहाल छायी हुई हैं।

प्रिंसेस के ग्लैमरस के चर्चे पूरे मिडिल ईस्ट में
प्रिंस अलवलीद ने अब तक 4 शादियां की हैं और उनकी चौथी वाइफ प्रिंसेस का नाम अमीरा हैं। प्रिंसेस रीम बिन तलाल बेहद ही खुबसूरत है, जो ना सिर्फ साऊदी अरब में बल्कि मिडिल ईस्ट में प्रिंसेस की ग्लैमरस के चर्चे हैं। कई लोगों का मानना है कि प्रिंसेस की शक्ल किम कर्दाशियां से मिलती है।

आजादी ख्याल के लिए जानी जाती है प्रिंसेस
प्रिंस अलवलीद की बेटी प्रिंसेस रीम को आजाद ख्याली वाली महीला के रूप में जाना जाता है। सऊदी अरब जैसे रूढ़ीवादी मुल्क में प्रिंसेस बहुत बोल्ड अंदाज में देखी जा चुकी है। प्रिंसेस रीम ने अमेरिका के न्यू हेवन यूनिवर्सिटी से बीएससी कर चुकी है।

पेरिस में रहती है प्रिंसेस
शादी के बाद प्रिंसेस रीम अपने पति के साथ पेरिस में रह रही है। प्रिंस अलवलीद की दूसरी पत्नी की संतान प्रिंसेस रीम को अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में देखा गया है। प्रिंसेस के पिता अलवलीद को फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications