जमाल खशोगी की हत्या के लिए सऊदी को लेनी चाहिए जिम्मेदारी: माइक पोंपियो

दोहा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब को पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इसके लिए वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात भी करेंगे। माइक पोंपियो ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब वे मिडिल ईस्ट का दौरा करने जा रहे हैं। पिछले साल वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार और सऊदी मूल के जमाल खशोगी की तुर्की के इस्तांबुल कॉन्सुलेट में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद किंगडम पर सवाल खड़े हुए थे।

खशोगी की हत्या के लिए सऊदी को लेनी चाहिए जिम्मेदारी: पोंपियो

पोंपियो ने दोहा में कहा, 'इसकी जवाबदेयता (खशोगी की हत्या पर) के लिए हम क्राउन प्रिंस से लगातार संपर्क में रहेंगे।' पोंपियो ने कहा कि वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जमाल खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कहेंगे।

बता दें कि तुर्की और अमेरिकी जांच एजेंसियों लगातार दावा करती आयी है कि खशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब ही जिम्मेदार है और यह सबकुछ क्राउन प्रिंस की निगरानी में ही हुआ था। हालांकि, किंगडम ने खशोगी की मौत में क्राउन प्रिंस की भूमिका को इनकार किया है।

पिछले महीने तुर्की के एक टीवी न्यूज चैनल ने जमाल खशोगी की मौत के बाद बॉडी पार्ट्स ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। इस फुटेज में देखा जा रहा था कि इस्तांबुल में सऊदी कॉन्सुलेट में कुछ लोग सूटकेस और बैग लेकर एंट्री कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में वॉशिंगटन पोस्ट के जर्नलिस्ट जमाल खशोगी की इस्तांबुल के कॉन्सुलेट में हत्या कर दी गई थी। खशोगी वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+