सऊदी अरब गठबंधन ने अलकायदा के आतंकियों पर बरसाए बम
नई दिल्ली। यमन के हौथी समूह ने कहा है कि सऊदी अरब गठबंधन के एक जहाज ने राजधानी सना स्थित एक सिक्योरिटी कंपाउंड पर बमबारी की है जहां अल कायदा के आतंकियों और जासूसी के आरोप में विदेशी और कुछ अमेरिकियों के रुके होने की बाात कही जा रही है।

सऊदी के नेतृत्व में गठबंधन हौथियों की सैनिक सुविधाओं, चौकियों और उन बलों के खिलाफ हवाई हमले करते हैं जो पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के लिए वफादार हैं।
बताया गया कि सऊदी अपदस्थ राष्ट्रपति अब्ज रब्बु मंसूर को बहाल कराने की कोशिश कर रहे हैं।
हौथी समूह ने सबान्यूज डॉट नेट न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि गठबंधन के हवाई जहाज की ओर से की गई बमबारी के कारण आस पास के इलाकों में काफी लोग हताहत हुए हैं।
आतंक के खिलाफ लड़ाई
बताया गया कि यह हमला कोई सैनिक कार्रवाई नहीं थी बल्कि यह आतंक के खिलाफ लड़ाई है। इससे संगठनों को फैलने से सीमित किया जा सकता है।
बिना कोई अन्य जानकारी दिए यह बताया गया कि यह गठबंधन उन लोगों की कलई खोलने के लिए जिम्मेदार है जो वहां बतौर खतरा मौजूद थे।
वो कोई आतंकी तत्व या फिर अरब या विदेशी मुल्कों की ओर से जासूसी करने वाले हो सकते थे। इसमें अमेरिकी शामिल हो सकते थे।
हालांकि इस रिपोर्ट पर गठबंधन ने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सउदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के जहाज ने केवल यमन में सेना की सुविधाओं को निशाना बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications