पायलट ने दो बार दबाया प्लेन हाइजेक का बटन, मचा हड़कंप
मनीला। फिलीपींस के एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गलती से खतरे का अलॉर्म बज गया और सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट को अलग-थलग कर दिया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर पुलिस ने जहाज को अपनी देखरेख में लेकर जांच शुरु की।

पुलिस को जांच में पता चला है कि जहाज में गलती से खतरे का अलॉर्म बज गया था वो एक गलती थी। सऊदी अरब की सऊदी एयरलाइंस एसवीए 872 में 400 यात्री सवार हैं। फिलीपींस के न्यूज चैनल एबीएस-सीबीएन न्यूज चैनल के मुताबिक अब जहाज में स्थिति सामान्य है।
फिर भी एहतियात के तौर पर जहाज के लोगों के सामान को एक्सरे मशीन से गुजारा जाएगा। सऊदी एयरलाइंस के पायलट ने बताया कि उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार गलती से प्लेन हाइजैक का बटन दबा दिया।












Click it and Unblock the Notifications