भारत के सत्या नाडेला बने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ

सत्या 1996 से माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहे हैं। उन्हें इंटरनेट और क्लाडिंग कम्प्यूटिंग का लंबा अनुभव हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ होंगे, उनके पहले बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर इस पद पर रह चुके हैं। वह 46 वर्ष के हैं, वहीं कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स तकनीकी सलाहकार की भूमिका निभाते रहेंगे।
कंपनी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सत्या में एक विजन है, वह एक बेहतर लीडर हैं। कंपनी को आगे ले जाने के लिए जैसे व्यक्ति की हमें तलाश थी, वह सभी गुण सत्या में हैं। उनकी वर्तमान सैलरी 4.75 अरब रूपये है। सीईओ पद के दावेदारों में 40 लोगों की लिस्ट बनाई गयी थी, जिसमें से पांच लोग शॉर्ट लिस्ट किये गये।
माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ चुने जाने के अलावा कंपनी ने अपने चेयर मैन की भी घोषणा कर दी है। निदेशक मंडल में शामिल जॉन थॉम्पसन कंपनी के अगले चेयरमैन होंगे।












Click it and Unblock the Notifications