इतिहास के सबसे बड़े 'सीरियल किलर' का पता चला, अब तक कर चुका है इतने लोगों की हत्या
वाशिंगटन। दुनियाभर में सीरियल किलर से जुड़े कई मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। जिनके पीछे का कारण जान हर कोई हैरान रह जाता है। कई सीरियल किलर तो ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी वजह ही लोगों की हत्या कर देते हैं। कई बार इस मामले में डॉक्टर और नर्स तक का नाम सामने आ चुका है।

अब अमेरिका से भी सीरियल किलर से जुड़ा एक मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि यहां पकड़े गए एक 79 साल के सीरियल किलर ने अभी तक कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी है। इस शख्स को अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा सीरियल किलर कहा जा रहा है। ये बात अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कही है। मृतकों में सबसे अधिक महिलाएं शामिल थीं।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) का कहना है कि सैमुएल लिटिल नामक इस शख्स ने अभी तक 93 लोगों की हत्या की बात कबूल की है। ये हत्याएं उसने साल 1970 से 2005 के बीच में की हैं। हालांकि जांचकर्ता केवल 50 लोगों की हत्या की ही पुष्टि कर पाए हैं। यानी इन्हीं हत्याओं से जुड़े सबूतों से ही पता चल पाया है कि लिटिल ने 50 लोगों की हत्याएं की हैं। जबकि जांचकर्ताओं का तो ये भी मानना है कि लिटिल ने जिन भी हत्याओं को करने की बात की है, उनमें विश्वसनियता है।
एफबीआई ने एक वेबसाइट भी बनाई है, जिसमें अज्ञात हत्याओं के वीडियोटेपेड को दिखाते हुए, स्केचेस को भी दिखाया है। जिन्हें लिटिल ने ही बनाया है। ये उन लोगों के स्केच हैं, जिनकी हत्या करने का लिटिल ने दावा किया है।

एफबीआई ने इस बेबसाइट में लिखा है, 'उसके कई पीड़ितों की मौत, हालांकि ओवरडोज और आकस्मिक या अनिर्धारित कारणों के चलते हुई है। कुछ शव तो कभी मिले ही नहीं हैं।' बता दें तीन हत्या का दोषी साबित होने के बाद लिटिल को साल 2014 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। एफबीआई अपराध विश्लेषक क्रिस्टी पालाजोलो का कहना है, 'कई सालों से सैमुएल लिटिल को लग रहा था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा क्योंकि उसने सोचा था कि कोई भी उसके पीड़ितों के शव नहीं ढूंढ पाएगा।'
अधिकारी ने बताया, 'हालांकि वह पहले से ही जेल में था, एफबीआई ने फैसला किया कि ये जरूरी है कि हर एक पीड़ित को न्याय मिले- ताकि हर मुमकिन केस को बंद किया जा सके।' ये आरोपी पूर्व बॉक्सर है और इसे सैमुएल मकडोवैल के नाम से भी जाना जाता है। इसे सबसे पहले साल 2012 में गिरफ्तार किया गया था। उसे बेघर लोगों के केंटकी स्थित आश्रय गृह से गिरफ्तार किया गया था। तब उसपर ड्रग्स से संबंधित आरोप लगे थे।
एक बार, जब उसके डीएनए सबूतों को तीन मामलों से जोड़ा गया, तब उसे 2014 में जेल की सजा सुनाई गई। उसने इन तीनों महिलाओं की हत्या साल 1987 से 1989 के बीच की थी। तीनों ही हत्याएं लॉस एंजेलिस में की गई थीं। इन तीनों महिलाओं की हत्या पीटने के बाद गला दबाने से की गई थी।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications