ब्रिटेन में अब ‘पति को पति’ और ‘पत्नी को पत्नी’ मिलेगी

gay marriage
लंदन। भारत में समलैंगिकता को भले ही अपराध की श्रेणी में रख दिया गया हो, लेकिन ब्रिटेन के गे कपल्स अब सरकार के फैसले से काफी खुश है। ब्रिटिश के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह कानून लागू किए जाने की सराहना की।

पहले समलैंगिक विवाद के बाद अब ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से मान्यता मिल गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लंदन में समाप्त हुए पहले समलैंगिक विवाद के बाद डेविड कैमरन ने कहा कि देश के लिए यह अवसर पहली बार है, जब सिर्फ गे-कपल्स कर सकेंगे। ब्रिटेन में अब समलिंगी होना कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा, यहां हर रिश्ते को कानूनी मान्यता मिलेगी।

कैमरन ने कहा कि ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिलना युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश होगा, जो बढ़ती उम्र में अपने रुझान को लेकर संशय में रहते हैं। उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने भी समलैंगिक जोड़ियों को बधाई दी। गौरतलब है कि ब्रिटेन और वेल्स में समलैंगिक विवाह कानून प्रभावी हो गया। पहले ही दिन यहां पांच समलैंगिक जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसके साथ ही समानता को लेकर लंबे समय से चल रही लड़ाई मुकाम पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+