न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर की यह न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर : विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। यह विदेश मंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी और इस साल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी यात्रा होगी। 1 फरवरी 2022 में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए जयशंकर ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजलैंड का दौरे पर जाएंगे जयशंकर

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजलैंड का दौरे पर जाएंगे जयशंकर

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर की यह न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी।इसमें कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम देश में अभूतपूर्व योगदान देने एवं उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को सम्मानित करने से संबंधित है।

न्यूजीलैंड में जयशंकर का कार्यक्रम

न्यूजीलैंड में जयशंकर का कार्यक्रम

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता न्यूजीलैंड में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को प्रदर्शित करने वाले 'इंडिया@75' डाक टिकट को जारी करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर न्यूजीलैंड दौरे के क्रम में वहां के युवा मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन सहित कई अन्य मंत्रियों, सांसदों, कारोबारी समुदाय, भारतीय समुदाय के लोगों, छात्रों के साथ भी बातचीत करेंगे।

नानया महुता के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी

नानया महुता के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री जयशंकर न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष नानया महुता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे जिसमें दोनों देशों के संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा और चर्चा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिख समुदाय से विशेष जुड़ाव को प्रदर्शित एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।

पेनी वांग के साथ एफएमएफडी में हिस्सा लेंगे

बता दें कि, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फरवरी 2022 में क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिये मेलबार्न की यात्रा की थी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान आस्ट्रेलिया की अपने समकक्ष पेनी वांग के साथ 13वें विदेश मंत्री स्तरीय एफएमएफडी में हिस्सा लेंगे। जयशंकर आस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान केनबरा और सिडनी जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+