SCO Summit: भारत- पाकिस्तान फिर एससीओ के मंच पर, क्या होंगे मुद्दे?
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की। एससीओ समिट को लेकर विदेश मंत्री के दौरे को लेकर मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इसे किसी भी तरह से पाकिस्तान के साथ डिप्लोमेसी को लेकर नहीं देखा जाना चाहिए। ये दौरा सिर्फ एससीओ समिट में शामिल होने को लेकर है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के एससीओ समिट में शामिल होने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "विदेश मंत्री जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे...।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "हमने रिपोर्ट देखी है कि उसे (जाकिर नाइक) पाकिस्तान में दाखिल कर दिया गया है और वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। यह हमारे लिए आश्चर्य की बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया। यह निराशाजनक है और निंदनीय लेकिन आश्चर्य की बात नहीं।"
MEA प्रवक्ता ने कहा, भारत इस बार एससीओ में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेगा। जिसमें, दक्षिण चीन सागर नौका वाहन की स्वतंत्रता के साथ हम क्षेत्र में सभी विवादों को शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से हल करने के पक्ष में हैं। हम उस अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के लिए खड़े हैं जिसका हम पालन करते हैं।
'भारत के भगोड़े का पाक ने किया वेलकम'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल कहते हैं, "हमने रिपोर्ट देखी है कि उसे (जाकिर नाइक) पाकिस्तान में दाखिल कर दिया गया है और वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है. यह हमारे लिए आश्चर्य की बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया. यह निराशाजनक है और निंदनीय लेकिन आश्चर्य की बात नहीं..."
वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस दौरे पर पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने कहा,"नेबरहुड फर्स्ट नीति पुनर्जीवित हो रही है। आपको याद है कि विदेश मंत्री ने मालदीव में तीन दिन बिताए थे। वह श्रीलंका के राष्ट्रपति, नए विदेश मंत्री से मुलाकात करने वाले पहले विदेश मंत्री हैं। यह अच्छा है कि वह (विदेश मंत्री एस जयशंकर) एससीओ में शामिल होने इस्लामाबाद जा रहे हैं...।"












Click it and Unblock the Notifications