ब्रिटेन पर फिर बरसे एस जयशंकर, विराट कोहली से तुलना पर कहा- ‘बाउंसर फेंकोगे तो पुल शॉट मारूंगा’
एस जयशंकर ने कहा, मैं विमान से पहुंचा था। मैंने देखा कि एक शख्स लंदन में भारतीय उच्चायोग की दीवार पर चढ़ रहा है और झंडे को नीचे खींचने की कोशिश कर रहा है। यह देख जैसे आसमान से गिरा, मुझे बहुत गुस्सा आया।
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों द्वारा किए गए हमल को लेकर केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर से तीखी टिप्पणी की है। एस जयशंकर ने कहा कि जब लोग भारत का सम्मान नहीं करते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है।
इस साल 19 मार्च को अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया था। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का अपमान किया था और परिसर में तोड़फोड़ भी की थी।

विदेश मंत्री ने पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में भारत की विदेश नीति और भू राजनीतिक परिदृश्य में उभरती चुनौतियों से संबंधित कई मुद्दों पर सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा के अलग-अलग मानकों को स्वीकार नहीं करेगा।
एस जयशंकर ने कहा, मैं विमान से पहुंचा था। मैंने देखा कि एक शख्स लंदन में भारतीय उच्चायोग की दीवार पर चढ़ रहा है और झंडे को नीचे खींचने की कोशिश कर रहा है। यह देख जैसे आसमान से गिरा, मुझे बहुत गुस्सा आया।
एस जयशंकर ने ब्रिटेन पर भारतीय राजनयिकों को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उच्चायोग की सुरक्षा की अपेक्षा उस देश से की जाती है जहां वह स्थित है। लेकिन जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया गया। हालांकि, इस मुद्दे पर हमारी ब्रिटिश सरकार से बातचीत हुई है।
जयशंकर ने कहा कि 'जब लोग उन पर व्यक्तिगत हमला करते हैं, तो वे उसकी अनदेखी कर देते हैं। मगर जब 'भारत' को सम्मान नहीं दिया जाता है तो उनको गुस्सा आता है।' एजयशंकर से जब कहा गया कि शांत विचार के हैं या गुस्सैल हैं?
क्योंकि वे आज के दौर में शॉर्ट वीडियो में छाए रहते हैं। जैसे क्रिकेट में विराट कोहली जवाब देने के लिए जाने जाते हैं ठीक वैसे ही वे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लोकप्रिय हो चुके हैं। इसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि बीते 45 साल से ज्यादा समय से वो एक राजनयिक के रूप में कार्य कर रहे थे, लेकिन जब से वो विदेश मंत्री बने हैं तब से उन्होंने लोगों को उनके ही लहजे में जवाब देना शुरू कर दिया है।
विदेश मंत्री ने कहा कि मेरे साथ कोई अच्छा व्यवहार करता है, तो उससे भी मैं वैसे ही बात करता हूं। एस जयशंकर ने आगे कहा कि बीते एक से डेढ़ सालों में मुझ पर कई तंज कसे जा रहे हैं और वे विराट कोहली की तरह ही बाउंसर का जवाब पुल शॉट में दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications